featured धर्म

2 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

aaj ka rashifal 3 2 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal: 2 अक्टूबर 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
मन में किसी अज्ञात कारण से भय उत्पन्न हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं।

वृष
माता-पिता से प्रेम मिलेगा। परिवार में आपको सम्मान दिया जाएगा। वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। संपत्ति से धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जोश और उत्साह से काम करेंगे।

मिथुन
आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में अपने अफसरों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

कर्क
मन शांत रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आमदनी में कमी और खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात संभव है।

सिंह
आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या
कन्या राशि वालों की आज अपने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि के लिए इंतजार करना होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज आलस्य महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर हो सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माताजी से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक
संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए शानदार होने वाला है। धन लाभ होगा। विवादों को सुलझाने में सफल रहेंगे। नए अनुभव मिलेंगे।

धनु
आज धनु राशि के लोगों के कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। दफ्तर में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। करीबियों से प्रेम बढ़ेगा।

मकर
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिक तनाव से मन परेशान हो सकता है।

कुंभ
कुंभ राशि के लोग अपने काम से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। शाम के समय अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

मीन
आज किसी कारणवश आपका मन अशांत रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा करनी पड़ सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 2 अक्टूबर 2022 रविवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि 06:47 PM तक उपरांत अष्टमी है। सूर्य कन्या राशि पर योग- शोभन,करण-वणिज और विष्टि आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 2 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-सप्तमी तिथि 06:47 PM तक उपरांत अष्टमी
  • नक्षत्र-मूल 01:52 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शोभन
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:22 AM
  • सूर्यास्त-6:19 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-12:32 PM, 2 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 11:16 PM, 3 अक्टूबर
  • राहु काल-04:41 PM से 06:09 PM तक

Related posts

सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की मरम्मत के लिए, राज्य बजट से समुचित राशि आरक्षित करने का प्रावधान

mohini kushwaha

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका का इंग्लैंड से मुकाबला आज

Neetu Rajbhar

कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड इबन ने ब्रेकअप पर शेयर की इंटाग्राम स्टोरी, कहा- मुझे अपनी एक्स से नफरत नहीं

Aman Sharma