December 3, 2023 8:28 pm
featured यूपी

बृजलाल खाबरी बने UP कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी ने पहली बार 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए नियुक्त

WhatsApp Image 2022 10 01 at 4.21.23 PM बृजलाल खाबरी बने UP कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी ने पहली बार 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए नियुक्त

 

कांग्रेस ने यूपी की नई टीम का ऐलान कर दिया है। बुंदेलखंड के खांटी नेता बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़े

जानिए क्यों बार- बार खिसक रहा बर्फ का पहाड़, लगातार पिघल रहा ग्लेशियर

 

यूपी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव का नाम शामिल है। कांग्रेस की नई टीम के संबंध में महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

 

 

WhatsApp Image 2022 10 01 at 4.21.37 PM बृजलाल खाबरी बने UP कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी ने पहली बार 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए नियुक्त
बृजलाल का राजनीतिक सफर

बृजलाल खाबरी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बसपा से की थी। कुछ ही समय में उनकी गिनती बुंदेलखंड बसपा के कद्दावर नेताओं में होने लगी। वह 1999 में जालौन-गरौठा सीट से जीत हासिल कर लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर ही वह 2004 का भी चुनाव लड़े पर हार गए।

WhatsApp Image 2022 10 01 at 4.21.23 PM बृजलाल खाबरी बने UP कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी ने पहली बार 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए नियुक्त

 

2008 में वह बसपा से राज्यसभा सदस्य बनें। 2014 के चुनाव में भी उन्हें हार मिली। 2016 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में वह ललितपुर की महरौनी सीट से चुनाव लड़े पर हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह जालौन-गरौठा सीट से चुनाव लड़े। 2022 के विधानसभा चुनाव में महरौनी से विधानसभा चुनाव लड़े दोनों ही बार उन्हें हार मिली।

Related posts

राहुल को सड़क उद्घाटन करने से रोका, बीजेपी बोली स्मृति करेंगी लोकार्पण

lucknow bureua

वाजपेयी की याद में पीएम मोदी का भावुक ब्लॉग, ‘कैसे मान लूं मेरे अटल जी अब नहीं रहे’

mahesh yadav

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में तुर्की राष्ट्रपति ने सऊदी अरब पर एक बार फिर सीधा निशाना

Rani Naqvi