featured धर्म

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण, जानें किस समय होगा शुरू

सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा

Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। इस मौके पर देवी और देवता दिवाली मनाने धरती पर आते हैं।

ये भी पढ़ें :-

Dev Diwali 2022 Date: कल मनाई जाएगी देव दीवाली, जानें शुभ मुहूर्त व दीपदान का महत्व

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। यह वर्ष का आखिरी ग्रहण है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में एकसाथ चंद्र ग्रहण दिखेगा।

भारत में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण ?

  • चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, सोमवार 2022
  • चंद्रग्रहण का समय : शाम 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
  • चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर

chandra grahan Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण, जानें किस समय होगा शुरू

धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता है कि पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आ जाने पर चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान राहु और केतु का प्रकोप पृथ्वी पर रहता है। सनातन शास्त्रों में कहा गया है कि चिरकाल में समुद्र मंथन के समय भगवान श्रीहरि विष्णु जी ने अमृत पान करने के लिए वध कर दिया था। उस समय राहु और केतु को चन्द्रमा और पृथ्वी की छाया में स्थान दिया गया है।

भारत में चंद्र ग्रहण प्रभावी रहेगा। इस दिन सूतक भी मान्य होगा। ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्ति का संचार होता होता है। इसके चलते बने काम भी बिगड़ जाते हैं। इसके दुष्प्रभाव से बचाव के लिए निम्न उपाय जरूर करें।

chandra grahan 1 Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण, जानें किस समय होगा शुरू

चंद्र ग्रहण में क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।

chandra grahan 2 Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण, जानें किस समय होगा शुरू

चंद्र ग्रहण में क्या करें

  • ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए चंद्रमा से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

Related posts

धरती पर उल्का पिडों की बारिश बढ़ा रही वैज्ञानिकों की धड़कन, जानिए कब दिखेगा ये नजारा..

Rozy Ali

भाजपा MP बोले अरुणांचल के अंजाव जिले में 40KM अंदर तक घुसी चीनी सेना, भारतीय सेना ने किया इनकार

Trinath Mishra

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैभव सिंह का किया स्वागत

Shailendra Singh