featured मनोरंजन

Alia-Ranbir baby: कपूर फैमिली में गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

ranbir alia Alia-Ranbir baby: कपूर फैमिली में गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर कपूर के घर किलकारी गूँजी (Alia-Ranbir baby) है। आलिया और रणवीर माता-पिता बन गए हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर और आलिया के पेरेंट्स बनने पर पूरे कपूर एवं भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। 

बता दें एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए यह साल बेहद खास रहा है। इसी साल अप्रैल के महीने में ये बॉलीवुड जोड़ी शादी के बंधन में बंधी है। जून में एक्ट्रेस ने अपने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की और आज बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी माता-पिता बन गए हैं। 

सोशल मीडिया इस खबर के बाद फैंस में काफी उत्साह है। फैंस का कहना है कि कपूर फैमिली में लक्ष्मी आई है। आलिया रणबीर की बेटी की पहली झलक देखने को फैंस बेताब है।

कहा जा रहा है कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट काम से थोड़ा ब्रेक लेंगे क्योंकि वह बेबी के साथ खूबसूरत समय बिताना चाहती है वही एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा था कि रणवीर चाहते हैं कि बेबी को जन्म देने के बाद आलिया जल्द से जल्द काम पर लौटे।

Related posts

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फाइनल में आज एक दूसरे से भिड़ेंगे भारत बांग्लादेश

Rani Naqvi

दुनिया की भीड़ में तन्हा हुईं इरोम चानू शर्मिला

bharatkhabar

हिमाचल प्रदेश के दौरे पर राहुल गांधी, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर पीएम पर बोला हमला

Breaking News