featured धर्म

Dev Diwali 2022 Date: कल मनाई जाएगी देव दीवाली, जानें शुभ मुहूर्त व दीपदान का महत्व

दिवाली

Dev Diwali 2022 Date: कार्तिक मास में हर साल देव दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल देव दीवाली 7 नवंबर को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand: उत्तराखंड के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसकी खुशी में इस त्योहार को मनाया जाता है। इस दिन दीपदान का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं देव दीवाली की तिथि, शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व.

कब है देव दीवाली 2022
हिंदू पंचांग के अनुसार देव दीवाली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 7 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 15 मिनट से हो रही है। वहीं पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 8 नवंबर को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर हो रही है। ऐसे में देव दीवाली 07 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।

देव दीवाली 2022 शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल में दीपदान का मुहूर्त – 05:14 पी एम से 07:49 पी एम
  • पूर्णिमा तिथि आरंभ – नवम्बर 07, 2022 को 04:15 पी एम बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त – नवम्बर 08, 2022 को 04:31 पी एम बजे

दीपदान का महत्व
पौराणिक मान्यता है कि देव दीवाली यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी के गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पधारते हैं। मान्यता है कि जो कोई इस दिन प्रदोष काल में नदी में दीपदान करता है, उसे शत्रुओं का भय नहीं सताता है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के निमित्त दीपक जलाने से जीवन में उन्नति होती है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि देव दीवाली पर दीपदान करने से यम, शनि, राहु-केतु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक जीवन खुशहाल रहता है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट मैच की सीरीज के लिए पाक टीम का एलान, आमिर टीम से बाहर

mahesh yadav

सीएम नीतीश के मंत्री ने कुत्ते से की सीबीआई की तुलना, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

Pradeep sharma

दूल्हा चबा रहा था गुटखा, थप्पड़ मारकर बोली दुल्हन, ‘पहले थूककर आओ, फिर होगी शादी’

Shailendra Singh