featured देश

यौन शोषण केस: फैसला आने से पहले इंटरनेट बंद, ट्रेनें रद्द

dera chief, gurmit ram rahim, sexual harassment case, net ban,train cancel

25 अगस्त शुक्रवार के दिन यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर हरियाणा के पंचकूला कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। लेकिन शुक्रवार 25 अगस्त को यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पंचकूला कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। राम रहीम के समर्थकों द्वारा हंगामा खड़ा किए जाने पर यह मामला अब बेहद ही संवेदनशील होता जा रहा है। कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले ही उसके समर्थक फुटपाथ पर बैठ गए हैं। मामला अब इतना गंभीर होता जा रहा है कि यहां इंटरनेट सेवा को बंद तथा ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ गया है।

dera chief, gurmit ram rahim, sexual harassment case, net ban,train cancel
dera chief gurmit ram rahim

मामला ज्यादा पेचीदा होने के कारण पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब में 25 अगस्त तक सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। फैसला आने से पहले ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 64 हजार जवावनों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरे से नजर बनाए हुए है। लेकिन सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा कड़ी करने के लिए 97 हजार जवानों को हरियाणा भेजा है। हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब हरियाणा में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। यही नहीं यहां करीब 6 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

जानकारी है कि लाखों की तादात में लोगों का हुजूम पंचकूला में डेरा जमाए हुए हैं तथा और भी कई लाख लोग पंचकूला में आ रहे हैं। हर घड़ी लोगों का तांता बढ़ता ही जा रहा है। वही दूसरी तरफ डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसान सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि सीएम की तरफ से कहा गया है कि गुरू राम रहीम पंचकूला अदालत में पेश होंगे। उन्होंने कहा है कि सीएम को किसी भी तरह के विवादित बयानबाजी करने से बचना चाहिए जिससे किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति पैदा हो जाए।

Related posts

गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रूपानी, 9 मंत्रियों की कर दी गई छुट्टी

bharatkhabar

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय एथलीटों का मनोबल बढ़ा रहे पीएम मोदी, देखिए LIVE संवाद

pratiyush chaubey

इनकम टैक्स नोटिस को सत्येंद्र जैन ने बताया भाजपा की साजिश

shipra saxena