featured Breaking News देश

गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रूपानी, 9 मंत्रियों की कर दी गई छुट्टी

Vijay Rupani 1 गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रूपानी, 9 मंत्रियों की कर दी गई छुट्टी

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय रूपानी ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शपथ के साथ ही गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Vijay Rupani

राज्यपाल ओ.पी.कोहली ने उन्हें महात्मा मंदिर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नितिन पटेल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। साथ ही आंनदीबेन मंत्रिमंडल के करीब 9 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गुजरात की निवर्तमान मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे।

आनंदीबेन पटेल ने बढ़ती उम्र का हवाला देकर राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related posts

कुछ ही मिनटों में आने वाला है अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर फैसला

Rani Naqvi

उत्तराखंड: अब तक कुल 3321 अवैध अतिक्रमणों का किया गया ध्वस्तीकरण, 6374 अतिक्रमणों का किया गया चिन्हीकरण

mohini kushwaha

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को हुआ कोरोना..

Rozy Ali