featured उत्तराखंड

देहरादून: सीएम ने किया उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ

Screenshot 337 देहरादून: सीएम ने किया उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सुविधा से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

72 सेवाएं मिलेंगी ऑनलाइन

आपको बता दें कि अपणी सरकार कार्यक्रम के तहत अब 72 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। हालांकि अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट से पांच विभागों की 32 सेवाएं ऑनलाइन थी। अब अपणी सरकार में घर बैठे 72 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी।

यह भी पढ़े

यूपी के 45 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, टेस्ट और टीकाकरण में नम्बर एक

 

लोगों को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगे। इसमें नौ विभागों की 75 सेवाएं जैसे चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रमाणपत्र डीजी लॉकर में रहेंगे। इससे लोगों को काफी हद तक सुविधा मिलेगी।

Screenshot 337 देहरादून: सीएम ने किया उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ
आयुष्मान भारत योजना से लोगों को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भारत योजना से आज उत्तराखंड में 3.50 लाख लोग लाभ ले चुके हैं। इस योजना से गरीब लोगों को काफी लाभ मिला है। आज देश में वर्क कल्चर बदल गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी 20 घंटे लगातार काम करते हैं। जिससे पूरे देश को प्रेरणा मिलती है।

सरकारी कामों में आएगी तेजी

उन्नति पोर्टल में राज्य सरकार की सभी योजनाओं की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें निचले स्तर से लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक अपना अप्रूवल देंगे। जिससे सरकार दफ्तरों में अब कोई भी काम नहीं रूकेगा।

Related posts

मानेसर मारुति कांड: 5 साल बाद आया फैसला, 31 दोषी तो 117 हुए बरी

shipra saxena

तीसरे दिन डीजल के भाव स्थिर, 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

Trinath Mishra

UP: विदेश जाने वालों के लिए बनेंगे स्‍पेशल वैक्‍सीनेशन बूथ, सीएम योगी ने दिए निर्देश  

Shailendra Singh