featured देश राजस्थान राज्य

24 करोड़ है इस भैंसे की कीमत, रोज खाता है काजू-बादाम, रखरखाव का खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान

vlcsnap 2021 11 17 17h18m55s034 24 करोड़ है इस भैंसे की कीमत, रोज खाता है काजू-बादाम, रखरखाव का खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान

राजस्थान में अजमेर जिले के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इन दिनों 24 करोड़ रुपए की कीमत वाले भैंसे भीम की चर्चा है। भीम को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लग रही है। इतना ही नहीं इस भैंसे यानी भीम के लिए लगाई गई बोली इससे भी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये है 10 करोड़ का भैंसा 'भीम', हर माह एक लाख रुपये की है खुराक - Trending  AajTak

24 करोड़ है इस भैंसे ‘भीम’ की कीमत

राजस्थान में अजमेर जिले के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इन दिनों 24 करोड़ रुपए की कीमत वाले भैंसे भीम की चर्चा है। भीम को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लग रही है। इतना ही नहीं इस भैंसे यानी भीम के लिए लगाई गई बोली इससे भी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान से आए एक शेख ने भीम की 24 करोड़ रुपए में बोली लगाई थी। लेकिन भीम के मालिक ने इसे बेचने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि इससे पहले 2018 और 2019 में वो भीम को इस मेले में ला चुके हैं। यह कई अवॉर्ड भी जीत चुका है। भीम के मालिक ने बताया कि 2019 में भीम का वजन 1300 किलो थी। जो अब बढ़कर 1500 किलो हो गया है।

pushkar mele ka aakarshan 15 crore ka bhainsa - पुष्कर मेले का आकर्षण बना  15 करोड़ का भीम नाम का ये भैंसा, जानें क्या है खासियत

रखरखाव में हर मीहीने होता है 2 लाख का खर्च

भीम की नस्ल और इसके रखरखवा का खर्च भी भीम के चर्चा में बने रहने की बड़ी वजह है। इस नस्ल से पैदा होने वाली भैंसे करीब 20 से 30 लीटर रोजाना दूध देती हैं। इसलिए इसके सीमेन की दुनियाभर में मांग रहती है। 14 फीट लम्बेच और 6 फीट ऊंचे भीम का वजन 1500 किलो है। इसके रखरखाव पर हर महीने करीब 2 लाख रुपए पर खर्च होता है। भीम के मालिक ने बताया कि 2019 में भी भीम की बोली 21 करोड़ रुपए लगाई गई थी।  लेकिन अब उन्हें 24 करोड़ देने की बात कही जा चुकी है। इतनी कीमत पर भी अरविंद भीम को बेचने को तैयार नहीं हैं।

ये है 10 करोड़ का भैंसा 'भीम', हर माह एक लाख रुपये की है खुराक - Trending  AajTak

रोज पीता है 25 लीटर दूध और काजू बादाम

अरविंद के मुताबिक, भीम की खुराक काफी हैवी है। यह रोजाना एक किलो घी,आधा किलो मक्खन, 200 ग्राम शहद और 25 लीटर दूध पीता है। इसके अलावा एक किलो काजू-बादाम खिलाया जाता है। यह इसक तंदरुस्ती2 का राज है, जो इसे बाकी भैसों से अलग बनाता है। अरविंद पुष्क र के अलावा नागौर, देहरादून समेत कई पशु मेले में भीम का प्रदर्शन कर चुके हैं। भीम पशु प्रतियोगिता से जुड़े कई पुरस्कार जीत चुका है।

Buffalo Bheem Worth 14 Crores in pushkar Fair | 14 करोड़ का भीमकाय भैंसा,  रोज चाहिए 25 लीटर दूध और एक किलो काजू-बादाम;​​ वजन 1300 किलो - Dainik  Bhaskar

दो साल में तीन करोड़ बढ़ गई भीम की कीमत

14 फीट लंबे और 6 फीट ऊंचे भीमकाय भैंसे का वजन करीब 1500 किलो है। भीम का वजन दो साल में 200 किलो और कीमत तीन करोड़ बढ़ गई। बता दें कि मुर्रा नस्ल के भैंसे की दुनियाभर में काफी डिमांड रहती है. इसके सीमन से होने होने वाली भैंसा का पैदा होते ही 40 से 50 किलो वजन रहता है। जो वयस्क होने के साथ ही एक बार में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इसके 25 ml सीमन की कीमत करीब 500 रुपए है। 25 ml सीमन एक पेन की रीफिल जैसी स्ट्रॉ में भरा जाता है। भीम भैंसे के मालिक साल भर में ऐसी 10 हजार स्ट्रॉ बेच देते हैं। एक बार में 4 से 5 ML सीमन इकट्ठा होता है। तो अब आप समझ ही गए होंगे कि भीम की कीमत हर साल क्यों बढ़ती जा रही है।

Related posts

रिजर्व बैंक के नीतिगत निर्णयों की गोपनीयता अनिवार्य : भाजपा

Anuradha Singh

कुशीनगर में बनेगा एयरपोर्ट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: आदित्यनाथ

Trinath Mishra

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए सीएम तीरथ

Saurabh