featured यूपी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ वासियों को दी सौगात, 158 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

20220827 192540 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ वासियों को दी सौगात, 158 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखनऊ दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने आज 158 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान रक्षा मंत्री नें लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत सारी योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया है। पहले लखनऊ की सड़कें बहुत खराब हुआ करती थीं।तब मैनें शहीद पथ बनाया था।

20220827 192533 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ वासियों को दी सौगात, 158 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

रक्षा मंत्री नें कहा कि आज जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समय 6 फ्लाई ओवर निर्माण हो चुके हैं। लखनऊ में रिंग रोड का कार्य प्रगति पर है। वही इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले भी आज लखनऊ सबसे आगे जा रहा हैं। रेलवे और एयरपोर्ट को लेकर भी लगातार काम किया रहा है। देश में चल रही 5जी सेवाओं की टेस्टिंग पर रक्षा मंत्री नें कहा कि 4जी-5जी की बात पर कांग्रेस के घोटाले याद आते थे। लेकिन आज कोई घोटाला करने की सोच भी नहीं पाता हैं।

झारखंड में गहराया सियासी संकट, CM हेमंत सोरेन सभी विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना, निकली 3 बसें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री नें कहा कि आज आर्थिक तौर पर भारत मजबूत काफी हुआ है। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। आनें वाले समय में अर्थव्यवस्था में भारत टॉप थ्री वाला देश होगा। आज दुनिया की सबसे तेजी बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। आज भारत आत्मनिर्भर बनना चाहता है। अब भारत कमजोर देश नहीं ताकतवर बन चुका है। यह नेतृत्व की कुशलता का ही परिणाम है। कोरोना जैसी बड़ी महामारी के बाद देश काफी संकट से उबरा। लेकिन आज हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

PM MODI आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, यहां जानें उनका पूरा कार्यक्रम

Related posts

फतेहपुर में पुलिस ने वसूला 40 लाख रुपए जुर्माना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Shailendra Singh

इन बड़ी फिल्मों को अधूरा छोड़ गए सुशांत सिंह, एक फिल्म इरफान की मौत के बाद मिली थी

Rani Naqvi

पीजीआई : कोविड-19 अस्पताल में बढ़ाए गए 40 बेड

sushil kumar