featured यूपी

फतेहपुर में पुलिस ने वसूला 40 लाख रुपए जुर्माना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

फतेहपुर में पुलिस ने वसूला 40 लाख रुपए जुर्माना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

फतेहपुर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर मुंह ढककर न निकलने वालों की संख्या खूब रही। ऐसे में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला।

इतना ही नहीं पुलिस के एक्शन में सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों से लेकर रात में डीजे बजाने वाले लोग तक शामिल हैं। ऐसे में मई महीने के दौरान करीब 34 हजार लोगों पर अलग-अलग धाराओं में जुर्माने किए गए। इनसे 40 लाख रुपये कब आसपास धनराशि वसूली गई।

मास्‍क न लगाने पर कार्रवाई

मास्क न लगाने पर जिले भर में 33000 लोगों के खिलाफ कार्यवाई की गई। उनसे 35 लाख 25 हजार 350 रुपये की धनराशि वसूली गयी। इसी तरह बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस निकालने, गाइडलाइन नियमों का पालन न करने, रात में नियम विरुद्ध डीजे बजाने आदि पर 253 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया, जिनसे 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिले भर में 1000 लोगों ने सरकारी आदेशों को नहीं माना और उनका उल्लंघन किया। ऐसे लोगों के खिलाफ 21 अलग-अलग थानों में आइपीसी 188 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही जनपद के 2107 दो-चार पहिया वाहन चालकों ने एमवी एक्ट का उल्लंघन किया। पुलिस ने इन लोगों से 3 लाख 90 हजार का शमन शुल्क वसूला।

सरकार ने लगाया था आंशिक लॉकडाउन

गौरतलब है कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन लगाया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। ऐसे में जिसने भी नियमों को तोड़ा उसके खिलाफ कार्यवाई की गयी। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाखों रुपये का जुर्माना वसूला। सबसे ज्यादा उल्लंघन करने वालों नगर सर्किल के लोग शामिल हैं, जबकि सबसे कम जाफरगंज सर्किल में लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया।

“लोगों को कोविड-19 महामारी के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को फेस मास्क और शारीरिक दूरी के महत्व और नियम के प्रति जानकारी दे रही है। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।”

सतपाल आंतिल, पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर

Related posts

पाटीदार आरक्षण आंदोलन : हार्दिक पटेल के अनशन का दूसरा दिन आज

mahesh yadav

बंगाल: कोरोना के चलते राहुल गांधी ने रद्द की चुनावी रैली, सरकार पर कसा तंज

pratiyush chaubey

शरद पूर्णिमा पर रखें इन 7 बातों का ध्यान तो मिलेगें कई स्वास्थ्य लाभ

piyush shukla