लखनऊ: बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:50 पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हजरतगंज में स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण सुबह 11:00 बजे रक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा।
लखनऊ के सांसद और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उसके बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान जाएंगे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का इलाज हो रहा है। पिछले कई दिनों से वह यहां भर्ती हैं, उनकी सेहत का हाल जानने राजनाथ सिंह पहुंचेंगे।
अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में दोपहर 12:40 पर बाद सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर लेंगे। दोपहर 1:00 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।