featured मनोरंजन

आज कोर्ट में होगी राज कुंद्रा की पेशी, पोर्नोग्राफी के आरोप में किया गया है गिरफ्तार

एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने के आरोप में कल गिरफ्तार किया है। मामले में आज राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होनी है। जहां कोर्ट तय करेगा कि राज कुंद्रा को रिमांड पर भेजना है या जमानत देनी है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में राज कुंद्रा

बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वो करीब 4 घंटों तक मुंबई क्राइम ब्रांच में रहे। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच से निकालकर मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया। जहां राज का मेडिकल हुआ। उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर ले गई। और वो मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में ही हैं।

दोषी करार होने पर कई सालों की जेल

दरअसल ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। और आरोपी के दोषी करार होने पर कई सालों तक की जेल होती है।

फरवरी में मामला किया था दर्ज

क्राइम ब्रांच ने बताया कि फरवरी 2021 में हमने मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाए जाने का मामला दर्ज किया था। उधर मुंबई पुलिस आयुक्त की ओर से बयान में बताया गया है कि, क्राइम ब्रांच ने फरवरी में मामला दर्ज किया था। और सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

नोटबंदी के दौरान 245 मामलों में 11.68 करोड़ रुपए की हुई लूटः वित्त मंत्रालय

Rahul srivastava

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 13,166 नए केस, 302 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

फिर बढ़ा केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच विवाद

Pradeep sharma