featured यूपी

जानिए शिवरात्री, मोहर्रम, रक्षाबंधन की तारीख, इन दिन मनाया जायेगी नागपंचमी

जानिए शिवरात्री, मोहर्रम, रक्षाबंधन की तारीख, इन दिन मनाया जायेगी नागपंचमी

लखनऊः अगस्त का महीना वैसे भी त्यौहारों का महीना कहा जाता है। इस महीने में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के त्यौहार आ रहे हैं। इन त्यौहारों में शिवरात्री, मोहर्रम, रक्षाबंधन, नागपंचमी, ओणम कजरी तीज जैसे त्योहार शामिल हैं। आज हम आपको इस महीने में पड़ने वाले खास त्यौहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अगस्त में त्यौहार
  • 6 अगस्त को मासिक शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है।
  • 8 अगस्त को श्रावण अमावस्या है। सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
  • 13 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इस पावन दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है।
  • 19 अगस्त को मुहर्रम मनाया जाएगा। मुहर्रम के दिन मातमी जुलूस और ताजिया निकाले जाते हैं।
  • 21 अगस्त-ओणम: ओणम केरल में मनाया जाने वाला मशहूर त्योहार है। यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान विष्णु और बाली की पूजा की जाती है।
  • 22 अगस्त, रक्षाबंधन: भाई- बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पावन दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।
  • 25 अगस्त-कजरी तीज: कजरी तीज का पावन पर्व भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।
  • 30 अगस्त- जन्माष्टमी: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।

Related posts

शिवपाल यादव ने कानपुर से की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत, जनता से किए कई वादे

Rani Naqvi

चीन में मुस्लिमों की आबादी रोकने के लिए औरतों के साथ की जा रही दरिंदगी..

Mamta Gautam

मानवीय संवेदना की बड़ी मिशाल है एस एस पी डॉ राजेश पान्डेय

piyush shukla