featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: दिन के 24 घंटे हमारे आने वाले भविष्य के पल-पल को संवारते रहते हैं। हमारा कोई भी कदम जीत या हार तय करता है। सही शुरुआत तभी होगी जब हमें सही और गलत का पता होगा। राशिफल आने वाले कल को दिशा दिखाता है। आइए जानते हैं 4 सितंबर 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

04 – सितम्बर – 2021

पंचांग

मास       : भाद्रपद

पक्ष        : कृष्ण

वार        : शानिवार

तिथि      :  द्वादशी  08:26:23 तक

नक्षत्र      : पुष्य

करण      : तैतिल

योग       : वरियान

सूर्योदय   : 05:46:46

सूर्यास्त   : 18:23:49

ऋतु       : शरद

अभिजित : 11:40:03 – 12:30:32

यमघण्ट   : 15:01:56 – 15:52:25

दिशा शूल : पूर्व

राहु काल : 08:56:02 – 10:30:39

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता के योग बन रहे हैं। किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे संदेश आज प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी उन के साथ मिलकर कार्य की नई योजना बनेगी परंतु याद रहे किसी भी कार्य को करने से पूर्व अपने से बड़ों की राय जरूर लें। वरना धन हानि के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। शारिरिक कष्ट के योग बन रहे हैं परंतु संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। वहीं दूसरी ओर मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी को भी धन देने से पहले अच्छे से विचार कर ले वरना धन वापस आना असंभव होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मंगल कार्य होने के योग बन रहे है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से शुभ संकेत प्राप्त होंगे।

धनु राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। आय के नए साधन खुलेंगे। परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: आज का दिन बहुत मत्वपूर्ण रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त होने के संकेत प्राप्त होंगे। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। आज अधिक क्रोध ना करें। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। पड़ोसी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण रहेगा लंबे समय से चल रही योजना में आज सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

Related posts

आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट में आया श्रीनगर

Pradeep sharma

अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा- बीजेपी राज में कई गुना प्रतिशत अपराध बढ़ा

Aman Sharma

तालिबान की खुली पोल, अफगानिस्तान की महिला पत्रकार का छलका दर्द, कहा- काम में नहीं जा सकती, हालात बदल गए

Saurabh