featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए कैसे करें दिन की बेहतर शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: दिन के 24 घंटे हमारे आने वाले भविष्य के पल-पल को संवारते रहते हैं। हमारा कोई भी कदम जीत या हार तय करता है। सही शुरुआत तभी होगी जब हमें सही और गलत का पता होगा। आइए जानते हैं 2 सितंबर 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

02 -सितम्बर – 2021

पंचांग

मास    :  भाद्रपद

पक्ष     :  कृष्ण

वार     : गुरुवार

तिथि   :  दशमी

नक्षत्र   : आर्द्रा

करण   : विष्टि

योग     : सिद्धि

सूर्योदय : 05:45:52

सूर्यास्त  : 18:26:01

ऋतु      : शरद

अभिजित: 11:40:36 – 12:31:11

यमघण्ट  : 06:36:33 – 07:27:14

दिशा शूल: दक्षिण

राहु काल: 13:40:57 – 15:15:58

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। घर में आज के दिन अपने से बड़े का अपमान ना करें। बहन से व जीवन साथी  से आज के दिन झगड़ा ना करें।

वृष राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर से निकलते वक्त कुछ मीठा खाकर निकलें।

मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। मन अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से वाद विवाद ना करें। काम के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ संकेत मिलेगा। परिवार मे मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य पदार्थ  का सेवन ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी सिद्ध होगा। व्यापार में व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपकी मुलाकात अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से होगी, जिससे कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

कन्या राशि: आज के दिन किसी मित्र से मुलाकात होगी। जिससे कोई अप्रिय सूचना आपको प्राप्त होगी, जिस कारणवश मन पूरे दिन अशांत रहेगा। अपने से किसी उच्च पदाधिकारी से वाद विवाद ना करें। अपने काम के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई नई योजना बनेगी जिसमें काम करने से जीवन में स्थिरता आएगी। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: आज पूरे दिन अधिक मेहनत करने के पश्चात शाम को किसी उच्च अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। जिस कारण मन उदास रहेगा। अपने इष्ट देव पर भरोसा कर अपने काम पर स्थिर रहें, जरुर सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि: किसी अपरिचित से आज के दिन मित्रता ना करें वरना धन हानि हो सकती हैं। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। अपने से उच्च अधिकारी से आज के दिन वाद विवाद ना करें। उनकी आज्ञा का पालन करें, इसी में भलाई है। घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

मकर राशि: किसी मित्र के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपकी भेंट हो सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अधिक भरोसा ना करें। आज के दिन नीले हरे व काले वस्त्र धारणा ना करें।

कुंभ राशि: आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा में सफलता के योग हैं। धन प्राप्ति के नए मार्ग आपके लिए खुलेंगे। माता पिता की सेवा करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय किसी भी परिवार वाले से वाद विवाद ना करें। अपने कार्य पर ध्यान दें और मार्ग में मिले किसी भी जानवर को कुछ ना कुछ खिलाएं।

Related posts

कोरोना में 30 बच्चों के बाप की खुली किस्मत, खुदाई करते-करते बन गया करोड़पति..

Mamta Gautam

Israel and Hamas War: इजरायली सेना के हवाई हमले में हमास के टॉप कमांडर की मौत

Rahul

सोमवती अमावस्या का महत्व, शुभ मुहूर्त और व्रत की कथा, बदल सकती है आपकी किस्मत

Rahul