featured भारत खबर विशेष

बिना दवाई के दुनिया से कैसे कम होता जा रहा कोरोना का कहर 80 में से 40 देशों ने खोला लॉकडाउन?

locdown 1 बिना दवाई के दुनिया से कैसे कम होता जा रहा कोरोना का कहर 80 में से 40 देशों ने खोला लॉकडाउन?
करीब 6 महीनों से पूरी दनिया पर मौत बरसा रहे कोरोना वायरस से दिनों-दिन लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। और लाख कोशिश करने के बाद भी इस गंभीर बीमारी को फिलहाल तो कोई इलाज नहीं है।

lockdown 3 बिना दवाई के दुनिया से कैसे कम होता जा रहा कोरोना का कहर 80 में से 40 देशों ने खोला लॉकडाउन?

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, कोरोना का कहर लगातार कम होता जा रहा है और इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, कोरोना के डर से लॉकडाउन लगाने वाले विश्व के 80 देशों में से 40 ले लॉकडाउन खोल दिया है।
विजन समेत अन्य रिसर्च एजेंसियों की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। लॉकडाउन खोलने वाले देशों में फिर से कई उद्योग, दुकानें, बीच और अन्य स्थल खुल चुके हैं।
लॉकडाउन खोलने वाले सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के हैं। जबकि कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में 6 देश यूरोप के ही हैं।
इनके अलावा अमेरिका और एशियाई देशों में लॉकडाउन खुला है। इन देशों की सरकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन खोलना जरूरी है।
आपको जानकर  हैरानी होगी कि, बेल्जियम, जर्मनी और स्विट्जरलैंड 15 जून से विदेशी पर्यटकों को आने देने की योजना बना रहे है।
 तो वहीं ग्रीस 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए बॉर्डर खोलने जा रहा है। इटली 3 जून से सीमाएं खोलेगा। नीदरलैंड्स ने कुछ देशों के यात्रियों को आने की अनुमति दी है।
 आपको बता दें चीन को छोड़ बाकी देशों ने मार्च या अप्रैल में लॉकडाउन लगाया था।
क्योंकि कोरोना सबसे पहले चीन के वुहान शहर से निकला था। जिसकी वजह से चीन ने अन्य देशों के मुकाबले पहले लॉकडाउन लगाया था।
कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में देखेने को मिल रहा है। लेकिन इसके बाद भी अमेरिका के 50 राज्यों में से 30 में लॉकडाउन खुल चुका है।
यानी की अमेरिका में 60 फीसदी से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन खुल चुका है।
 यहां बीच, जिम, रिटेल दुकानें, रेस्तरां, बार, सैलून, थिएटर, उद्योग, ऑफिस, पूजा स्थल खुल रहे हैं।
उधर, ओहियो समेत कई राज्यों में ऑटो प्लांट खुल गए। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर्मचारियों को काम करने की इजाजत दी गई है। यहां अन्य उद्योग भी खुल रहे हैं।
तो वहीं चीन और पाकिस्तान ने पर्यटकों के लिए कई जगाहें खोल दीं हैं।
 चीन में पर्यटकों की भीड, पाक में 5 एयरपोर्ट शुरू
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के सभी पर्यटन स्थलों में पिछले 18 दिन में 19 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे हैं।
उधर, थाईलैंड में दुकानें, फूड कोर्ट खुल रहे हैं।  पाकिस्तान में लाहौर, कराची समेत 5 एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। विमानों में 50 फीसदी सीटें ही भरने की इजाजत है।
इस तरह भारत ने भी 18 मई से चौथा ल़ॉकडाउन जरूर लगाया है लेकिन इस दौरान भारत की तरफ से कई तरह की छूट दी गई हैं।
दुनियाभर के देशों को लॉकडाउन खोलने का फैसला इसलिए लेना पड़ रहा है क्योंकि इससे देश ही नहीं दुनिया की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। जिसकी वजह से कोरोना से बड़ी समस्याओं का जन्म हो रहा है।
इन सबको रोकने के लिए दुनिया के देशों की तरफ से लॉकडाउन खोलने जैसा फैसला लिया है।
हालिकि अभी भी कोरोना की दवाई ढूंढने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। जिस पर अभी तक तो कोई सफलता नहीं मिली है।

Related posts

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध, Donetsk में सुनाई दी 5 बड़े धमाकों की गूंज

Neetu Rajbhar

9 मार्च से शुरु होगा संसद सत्र, विपक्ष उठा सकता है रामजस मुद्दा

shipra saxena

भारत के हिस्सों को अपना बताकर बुरा फंसा नेपाल, कौन है वो महिला जिसने खींच दी भारत-नेपाल के बीच दीवार..

Mamta Gautam