featured पंजाब

यूपी से पंजाब लौट रहा सात बच्चों का पिता रास्ते से हुआ गायब, परिवार ने लगाई सरकार से ढूँढने की गुहार

पंजाब 3 यूपी से पंजाब लौट रहा सात बच्चों का पिता रास्ते से हुआ गायब, परिवार ने लगाई सरकार से ढूँढने की गुहार

कस्बे के गांव सेखवां का रहने वाला मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से घर लौट रहा था, मगर दिल्ली के पास संदिग्ध हालात में लापता हो गया।

काहनूवान: कस्बे के गांव सेखवां का रहने वाला मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से घर लौट रहा था, मगर दिल्ली के पास संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि लापता हुए व्यक्ति को जल्द ढूंककर घर भेजा जाए। लापता हुए मंगा सिंह के भाई सतनाम सिंह व पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि मंगा सिंह फरवरी में अपने साथियों के साथ अलीगढ़ में एक कोल्ड स्टोर की मजदूरी के लिए गया था। मगर कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण वहां पर फंस गया।

इसके बाद मंगा सिंह अपने गांव के साथी मजदूरों के साथ पैदल ही अपने घर को वापस चल पड़ा। उनके गांव के रहने वाले मजदूर तो अपने घर लौट आए है, मगर मंगा सिंह नहीं लौटा। उनके साथियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंगा सिंह दिल्ली तक उनके साथ आया था, मगर दिल्ली में आकर उसकी तबीयत खराब हो गई। उनके पांव सूज गए थे। इससे उसने आगे पैदल चलने से इंकार कर दिया था। इसके बाद वे उसे वहां पर छोड़कर आगे चल पड़े।

https://www.bharatkhabar.com/bus-service-to-start-in-punjab-during-lockdown-4-0-home-department-issued-order-in-this-regard/

उन्होंने कहा कि जब वे आगे काफी दूर निकल आए तो मंगा सिंह की प्रतीक्षा करने लगे, मगर वह नहीं आया। इसके बाद वे किसी तरह से अपने घर लौट आए। मनजीत कौर ने बताया कि उनका बस एक ही एक सहारा मंगा सिंह था। मगर वे अपने सात बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह सेखवां, नरिदर सिंह सेखवां व गांव वासियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि मंगा सिंह को जल्द तलाश कर परिवार के पास भेजा जाए।

Related posts

सोशल मीडिया पर लोग भूल जाते हैं अपनी जिम्मेदारी: सलमान

bharatkhabar

पुलिसकर्मी बोले ‘वी वांट जस्टिस’ और कर दिया हंगामा, कमिश्नर ने किसी तरह कराया शांत

Trinath Mishra

एक निहंग सिख नेता ने दी मोदी जी को जान से मारने की धमकी, ऐसे भाषण देने वालो पर पुलिस की पैनी नज़र

Aman Sharma