featured दुनिया

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध, Donetsk में सुनाई दी 5 बड़े धमाकों की गूंज

Screenshot 2022 02 24 100009 Ukraine-Russia War: यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध, Donetsk में सुनाई दी 5 बड़े धमाकों की गूंज

Ukraine-Russia War || यूक्रेन और रूस के बीच में युद्ध की जंग लगभग शुरू हो चुकी है. यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। कीव के अतिरिक्त खरकीव शहर में भी ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले गुरुवार की सुबह Donetsk में 5 बड़े धमाके हुए। बता दें Donetsk उन दो इलाकों में से एक है जिसे रूस ने अपने देश की मान्यता दी है। वही पोर्ट सिटी मारियूपोल में गुरुवार यानी आज सुबह करीब 3:30 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। यह इलाका रूसी सीमा से करीब 30 मिल दूरी पर है। वही आशंका यह है कि इस इलाके में रूसी सेना ने गोलाबारी भी की है। वही अलगाववादियों के हमले में यूक्रेन सेना के 2 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्यवाही का ऐलान कर दिया है। और इसी के साथ ही रूस ने बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के साथ परमाणु युद्ध अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान का किया ऐलान 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध टाला नहीं जा सकता। अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है। कि यूक्रेन अगर पीछे नहीं हटता है तो जंग शुरु कर दी जाए। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को धमकी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द हथियार डाल दे, नहीं तो युद्ध नहीं कर सकता। 

अमेरिका की प्रतिक्रिया

यूक्रेन पर रूस की सैन्य कारवाही को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि “इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूट अकेला ही जिम्मेदार है, अमेरिका और उनकी सहयोगी एकजुट होकर निर्णायक जवाब दें. पूरी दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह होगा। उन्होंने आगे कहा “मैं शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी कर लूंगा, और अपनी सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट लूंगा। इसी के साथ कल सुबह अपने G7 समकक्षों से मुलाकात करूंगा। साथ ही अपने नाटो सहयोगियों के के साथ समन्वय करूंगा।

Related posts

राहुल पर हमले के बाद बीजेपी नेता गिरफ्तार, 3 हिरासत में

Pradeep sharma

सेना में शामिल हुई दो वीरांगनाओं को पीएम मोदी ने दी मन की बात में बधाई

piyush shukla

12 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह शार्दुल ठाकुर हुए शामिल

mahesh yadav