featured देश बिहार यूपी राज्य

LIVE: यूपी की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया समेत दो विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

bjp rjd sp 00000 LIVE: यूपी की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया समेत दो विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया समेत दो विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान आना शुरू हो गया है। यूपी के गोरखपुर से भाजपा और फुलपुर से सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बिहार की अररिया लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम आगे चल रहे हैं।

bjp rjd sp 00000 LIVE: यूपी की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया समेत दो विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

फूलपुर लोकसभा

फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। फूलपुर उपचुनाव के लिए 37.4 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 50.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस तरह इस बार 12.4 फीसदी वोटिंग कम हुई है। गौरतलब है कि आजादी के बाद पहली बार मोदी लहर में फूलपुर में भाजपा का 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता खुला था। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।

-फूलपुर में सपा नागेंद्र पटेल और भाजपा के कौशलेंद्र पटेल के बीच वोटों का अंतर बढ़ गया है।

– तीसरे राउंड की गणना के बाद प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को मिले 33227 मत, भाजपा प्रत्याशी को 30786 मत, सपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से 2441 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा को सिर्फ 1398 मत मिले हैं।

-चौथे राउंड में फूलपर से सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 3607 वोटों से आगे।

– समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 54,562 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 47631 वोट मिले हैं। यहां सपा 6931 वोट से अागे चल रही है।

– अाठ राउंड की काउंटिंग पूरी। सपा को 87272 मत व भाजपा को 77348 मत मिले। यहां सपा को नागेंद्र पटेल 9924 वोट से आगे चल रहे हैं।

– फूलपुर में एसपी बीजेपी से 14299 वोटों से आगे

-फूलपुर में 10वें राउंड की मतगणना हुई सपा आगे

-योगी का सीट पर पीछे चल रही बीजेपी

-फूलपुर में सपा बीजेपी से 27627 वोटों से आगे

-फूलपुर 38498 से आगे

गोरखपुर लोकसभा

गोरखपुर सीट के लिये 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल बढ़त बनाए हुए हैं।

-शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं और यहां से भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पहले चरण की काउंटिंग के दौरान भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल 3200 वोटों से आगे हैं।

– चार राउंड की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं।

– भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला को 15577 अौर सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद को 13911 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार अागे चल रहे हैं।

– गोरखपुर में दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 29218 व भाजपा को उपेंद्र दत्त शुक्ला को 29194 मत मिले।

– तीसरे राउंड की मतगणना में सपा 1523 वोटों से अागे चल रही है। यहां से सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 44979 मत तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 43456 वोट मिले हैं।

-गोरखपुर में सपा बीजेपी से आगे

-गोरखपुर में पाचवें राउंड के बाद भी सपा बीजेपी से आगे

-गोरखपुर में छठे दौर में भी सपा बीजेपी से आगे

गोरखपुर में सपा 3739 वोटों से आगे

-गोरखपुर में सपा बीजेपी से 19201 वोटों से आगे

-गोरखपुर 25870 से आगे

अररिया लोकसभा

वहीं बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सभी की निगाहें हैं। अररिया लोकसभा सीट आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम के पिता और सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। बिहार की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के साथ आने के बाद यह पहला उपचुनाव है।

-अररिया से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम भाजपा उम्‍मीदवार प्रदीप सिंह से आगे चल रहे हैं।

-अररिया में पोस्ट बैलेट की गिनती में आरजेडी के सरफराज आलम 2000 वोटों से आगे चल रहे थे।
-अररिया लोकसभा सीट की पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह आगे चल रहे हैं।
-अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी के सरफराज आलम 2 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन पहले चरण की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। इसके बाद फिर से सरफराज आलम ने लीड ले ली है।

-अररिया लोकसभा सीट की दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह 3780 वोट से आगे आगे चल रहे हैं।

-अररिया सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह 5500 वोट से आगे चल रहे हैं।

-बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह अब पिछड़ गए हैं। एक बार फिर आरजेडी के सरफराज आलम आगे निकल गए हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

-अररिया सीट से भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह 4203 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां आरजेडी के उम्मीदवार सरफराज आलम से उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

– अररिया सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को 113169 वोट व अारजेडी प्रत्याशी सरफराज अालम को 104190 वोट मिले हैं। यहां भाजपा 8979 वोट से अागे चल रही है।

– आरिया में पांचवें राउंड में बीजेपी ने वापसी की

-बिहार में भभुआ सीट से बीजेपी की रिंकी रानी जीती

Related posts

आज मछुआरों के संगठन से मुलाकात करेंगे नड्डा, जानें अमित शाह ने दिए गृह मंत्रालय को नड्डा की सुरक्षा को लेकर क्या दिए निर्देश

Aman Sharma

राहुल ने किया पीएम मोदी पर वार कहा, राफेल डील की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को मिल रही धमकियां

Ankit Tripathi

नीतीश कुमार पहले तेजस्वी को बाहर करने पर फैसला करें: रविशंकर

Rani Naqvi