Breaking News यूपी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

यूपी 12 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना नियंत्रण पर सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने विधायक निधि से 25 लाख रुपए की मदद अपने क्षेत्र को देने का निर्णय लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

विधायक निधि से दिए 25 लाख

कांग्रेस पार्टी वैसे तो उत्तर प्रदेश में विपक्ष का रोल निभा रही है, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मदद के लिए आगे आए। उन्होंने 25 लाख रुपए की राशि अपनी विधायक निधि से जारी करने के निर्देश दिए। इस रकम का इस्तेमाल कोरोना वायरस के नियंत्रण पर किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

इन क्षेत्रों के लिए जारी की राशि

कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अजय कुमार लल्लू ने जानकारी दी। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए यह राशि जारी की गई है। इसका इस्तेमाल तरया, सेवरही, दुधही और तमकुहीराज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर करने में किया जाएगा।

ऑक्सीजन प्लांट, आरटी-पीसीआर टेस्ट की व्यवस्था, अन्य जीवन रक्षक औषधियां और रेमदेसीविर इंजेक्शन की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। पत्र में अजय कुमार लल्लू ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि तत्काल राहत प्रदान करने के लिए राशि को निर्गत कर दिया जाए।

Related posts

Mathura Train Accident: मथुरा जंक्शन पर बड़ा हादसा, ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ईएमयू ट्रेन, मची भगदड़

Rahul

लखनऊ: नगर निगम प्रशासन से संतुष्ट हुए कर्मचारी, स्थगित हुआ आन्दोलन

Shailendra Singh

विवादों के बाद भी गंगा-जमुनी फिज़ा है इस शहर की

piyush shukla