यूपी

लखनऊ: नगर निगम प्रशासन से संतुष्ट हुए कर्मचारी, स्थगित हुआ आन्दोलन

लखनऊ: नगर निगम प्रशासन से संतुष्ट हुए कर्मचारी, स्थगित हुआ आन्दोलन

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को न्यू कमेटी हाल में नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्य वित्त लेखा अधिकारी-अधिष्ठान प्रभारी अशोक सिंह, जलकल की ओर से सचिव, जलसंस्थान सहित अन्य लेखा-अधिष्ठान अधिकारियों के साथ संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक-वार्ता हुई।

प्रशासन के सकारात्मक कार्यवाही से संतुष्ट हुआ संगठन

इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई और शशि कुमार मिश्र (अध्यक्ष नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, लखनऊ) ने कहा कि संगठन की समस्याओं पर नगर निगम प्रशासन के सकारात्मक कार्यवाही व समाधान हेतु बनायी जा रही कार्य योजना से संगठन संतुष्ट है। साथ ही अगामी छह सितंबर को पूर्व घोषित आन्दोलन स्थगति किए जाने का निर्णय लिया गया।

क्या थीं मांगें

शशि कुमार मिश्र ने कहा कि सभी प्रकार की देन दारियो/बकाया भुगतान, सातवें वेतनमान का एरियर व अन्य के सम्बन्ध में कार्य योजना जारी की जा रही है, जिसमें समय वृद्ध भुगतान अक्टूबर माह तक किया जाएगा। सेवा निवृत्त व सेवा रत कर्मचारियों के प्रकरणों पर समयवृद्ध आदेश जारी किया जा रहा है, जिसमें समयवृद्ध अधिष्ठान, मुख्य लेखापरीक्षक, एवं लेखा विभाग की जिम्मेदारी तय की जा रही जिससे सेवा निवृत्त कर्मचारियों के भुगतान, एरियर, पेंशन व अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान सम्भव हो सकेगा।

साथ ही सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों का विदाई व सम्मान समारोह पूर्व की भांति प्रत्येक माह की 20 तारीख निर्धारित कर दी गयी है, ताकि यथासंभव सभी भुगतान सम्भव हो सकें। सफाई कर्मचारियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन, भुगतान व अन्य प्रकरणों का निराकरण सबसे पहले समयवृद्ध किए जाने की सहमति बनी।

Related posts

शाम 4 बजे सीएम योगी की एलडीए सभागार में मीटिंग

Aditya Mishra

Corona की थर्ड वेव में भी जारी रहेगा BJP का प्रचार, बनाया ये प्लान

sushil kumar

विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के पास जाएंगे कर्मचारी, करेंगे ये काम

Aditya Mishra