नोएडा: सेक्टर 63 स्थिति एक कंपनी से एक ऐसा मामला आया है। जिसकों सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां दो युवकों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। मजाक के नाम पर इन दो दरिद्रों ने क्रूरता के आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
मजाक के नाम पर क्रूरता
इन दो युवकों ने मजाक के नाम पर मजदूर के गुप्तांग में एयर कंप्रेसर का पाइप डाल दिया। एयर कम्प्रेस के पाइप से एक मजदूर की आंत फट गई। मजदूर की हालत बेहद ही गंभरी है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मजदूर के पेट की आंते फटी
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कंपनी में काम करने वाले मजदूर के गुप्तांग में यहां काम करने वाले दो युवको ने एयर कम्प्रेसर का पाइप लगा दिया। एयर कम्प्रेसर की वजह से मजदूर के पेट में हवा भर गई और उसकी आतें फट गई।
मजदूर की हालत गंभीर
पुलिस के मुताबिक मजदूर युवक की हालत गंभीर है। उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
इस क्रूर घटना के बाद पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज करा दिया है। पीड़ित के भाई ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।