featured यूपी राज्य

सीएम योगी ने किया भदोही दौरा, 373 करोड़ की 74 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

cm yogi 4 सीएम योगी ने किया भदोही दौरा, 373 करोड़ की 74 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही दौरा किया । यहाँ की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर काफी उम्मीदें हैं। दुनिया भर में भदोही कालीन उद्योग के लिए जाना जाता है। यहां खूबसूरत कालीन का निर्माण होता है। योगी सरकार की ”एक जनपद-एक उत्पाद” योजना में कालीन उद्योग भी शामिल है। लेकिन करोड़ों का निर्यात करने वाला कालीन उद्योग विकास और उसकी उम्मीद को लेकर काफी पीछे है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही आएंगे तो लोगों को क्या देंगे। क्या वह उम्मीदों की झोली भरकर जाएंगे या खाली रहेगी। भदोही जनपद का निर्माण हुए ढाई दशक से अधिक का वक्त बीत गया है। लेकिन आज भी मुद्दों की जमींन खाली है। यहां की जनता ने सियासत पर खूब भरोसा किया, लेकिन उसकी झोली में कुछ हाथ नहीं लगा। अब उम्मीदों पर योगी आदित्यनाथ कितने खरे उतरेंगे, यह देखना होगा क्योकि भदोही को लेकर जो आम लोगों की मांग है उस पर गौर करना होगा।

उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय महाविद्यालय काशी नरेश पीजी कॉलेज को अभी तक विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिल सका। जबकि इसके बाद स्थापित उत्तराखंड का कुमाऊं व गढ़वाल विश्वविद्यालय बन गया। दूसरी सबसे बड़ी समस्या जिला अस्पताल की है। जनपद निर्माण के ढाई दशक बाद भी जिला अस्पताल निर्माण की शुरू नहीं शुरू हुई। भ्रष्टाचार की वजह से वह अधर में लटक गई। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से देखा जाए तो यहां जिला अस्पताल सिर्फ रेफरल अस्पताल है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए इलाज की समुचित व्यवस्था, यहां उपलब्ध नहीं है। उस हालात में बीएचयू ट्रामा सेंटर तक जाते हुए घटना में घायल लोग दम तोड़ देते हैं। औराई में स्थित चीनी मिल अपने आप में अद्वितीय थी। मिल से गन्ना किसानों को बेहतरीन लाभ मिलता था। मील से जुड़े लोग बेरोजगार हो गए। किसानों ने गन्ना की खेती करना ही बंद कर दिया। अनगिनत सरकारें बदली लेकिन चीनी मिल चालू नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री योगी ने अपने भदोही के पिछले आगमन में औराई चीनी मिल में जैविक ईधन संयंत्र लगाने की बात कही थी। लेकिन वह मुद्दा आगे नहीं बढ़ सका।

भदोही में गजिया ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका और कालीन एक्सपो मार्ट में मेले का आयोजन नहीं हो सका। औराई के उगापुर में स्थापित अंग्रेजों के जमाने की हवाई पट्टी की मांग सालों से चली आ रही है। लेकिन आज तक उगापुर को हवाई पट्टी नहीं बनाया जा सका। जबकि भदोही से 5000 करोड़ से अधिक सालाना कालीन का निर्यात किया जाता है। हर साल सैकड़ों की संख्या में विदेशी खरीदार भदोही आते हैं। उगापुर में एयरपोर्ट का निर्माण कर दिया जाए तो भदोही के कालीन उद्योग के लिए बेहतर संजीवनी मिल जाएगी।

गंगा नदी पर मिर्जापुर और प्रयागराज को जोडने वाले पक्के पुल की मांग बीते 27 वर्ष से हो रही है लेकिन आज तक कोई भी कारगर कार्य नही हो सका। फिलहाल मुद्दे जमीन और झोली दोनों खाली हैं देखना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं पर क्या कुछ देकर जाते हैं। रही बात परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तो वह तो होगी ही लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढने से कोई रोक नही सकता है। जिले में ऐसे कई मामले है जहां पर जिम्मेदार लोगों की लापरवाही और भ्रष्टाचार से शासन की योजना का लाभ पात्रों को नही मिल पा रहा है।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के बाद जून 2018 और दिसम्बर 2020 में भी भदोही का दौरा कर चुके है। और जनपद को कई करोड़ की सौगात दे भी चुके है। आज के दौरे में 373 करोड़ की 74 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास किया। पुलिस प्रशासन के लोग एक दम मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है। भदोही जिले के अलावा अन्य जनपद से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किये गये है। खुफिया विभाग और एलआईयू की टीम भी सक्रिय है। हर लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में पूरी रात अधिकारी व्यवस्था को सही करते नजर आये।

Related posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत 2030 तक विश्व के शीर्ष 3 राष्ट्र बनने की राह पर- डॉ हर्षवर्धन

mahesh yadav

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह स्वस्थ होकर लौटे उत्तराखंड, कैबिनेट मंत्रियों ने किया स्वागत

Shagun Kochhar

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कर रही प्रदर्शन, जाने क्या है पूरा मामला

Rani Naqvi