featured राजस्थान

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, रघु शर्मा और डोटासरा से छिन सकता है मंत्री पद!

865 राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, रघु शर्मा और डोटासरा से छिन सकता है मंत्री पद!

राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस में प्रभारी बनाया गया है। जिसके बाद अब राजस्थान में फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दीपावली के आस-पास मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस में प्रभारी बनाया गया है। जिसके बाद अब राजस्थान में फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दीपावली के आस-पास मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने संकेत दिए हैं कि वे एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन करेंगे। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश में तीन मंत्रियों पर गाज गिर सकती है।

रघु शर्मा और डोटासरा से छिन सकता है मंत्री पद!

कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद का शोर उठने के साथ ही राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली में हालांकि राहुल-प्रियंका से सीएम गहलोत की इस पर चर्चा नहीं हुई है, फिर भी दिवाली के आसपास मंत्रिमंडल फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। अब एक व्यक्ति एक पद पर कांग्रेस ने काम किया तो प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से और गुजरात प्रभारी डा. रघु शर्मा से भी मंत्री पद लिया जाएगा।

मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्री

राजस्थान सरकार में अभी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्री हैं। तीन पद खाली होते हैं तो बिना किसी अन्य मंत्री को हटाए 12 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका दिया जा सकता है। हालांकि अभी मंत्रिमंडल विस्तार की सिर्फ संभावनाएं जताई जा रही हैं। बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग उठ रही है। विपक्ष भी लगातार सरकार को मंत्रिमंडल विस्तार न किए जाने को लेकर घेरन में लगा हुआ है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कुछ दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दे चुके हैं। अब देखने ये होगा की मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों में कितना दम है और कब तक मंत्रिमंडल विस्तार हो पाता है।

Related posts

CM ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया

mahesh yadav

IPL 2023 SRH vs DC: जानिए कब, कहां और कैसे देखें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मैच

Rahul

यूपी न्यूज: बिटिया ने रौशन किया नाम तो शहर ने कुछ इस तरह किया सम्मान

sushil kumar