Breaking News यूपी

छात्रसभा व यूथ ब्रिगेड ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

samajwadi party 1 छात्रसभा व यूथ ब्रिगेड ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ ने समाजवादी छात्र सभा की जिला/महानगर अध्यक्षों, जिला/महानगर महासचिवों को नामित किया है।

छात्रसभा ने जनपद गोरखपुर में शिवेन्द्र बहादुर सिंह ‘रोहित सिंह‘, कौशाम्बी में शैलेन्द्र सिंह पटेल, कानपुर ग्रामीण में योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान (गगन ठाकुर) और शामली में भूपेन्द्र सिंह जाट को जिलाध्यक्ष नामित किया है।

मथुरा महानगर में हेमन्त चैधरी, सहारनपुर महानगर में राव जुल्फिकार खान, शाहजहांपुर महानगर में फरहान अली हैदर, मुरादाबाद महानगर में ठा0 विशाल सिंह, गाजियाबाद महानगर में अंशु भूमिहार को महानगर अध्यक्ष नामित किया हैं। सहारनपुर महानगर में जितेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद महानगर में फाजिल मलिक को महासचिव नामित किया गया हैं।

वहीं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने भी जिला/महानगर अध्यक्षों को नामित किया है। जनपद चंदौली में मो0 आरिफ, कुशीनगर में विनय सिंह पटेल, महाराजगंज में मो0 शमीम, लखीमपुर खीरी में माधुर्य सिंह ‘मधुर‘, पीलीभीत में शाहिद खान ‘संजय‘ और बलरामपुर में हसीब खान को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। गाजियाबाद में रविंद्र यादव और मेरठ में गुड्डू चैधरी को महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है।

Related posts

Olympic में भारत को गोल्ड दिलायेंगे सौरभ चौधरी, पिता ने कही ये बड़ी बात

Aditya Mishra

कैप्टन का बादल परिवार पर निशाना, बादलों ने कर दिया पंजाब का बेड़ा गर्क

lucknow bureua

बारिश के कारण गिरा मकान, 2 लोगों की दबने से मौत

kumari ashu