featured मध्यप्रदेश राज्य

सीएम कमल नाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

सीएम कमलनाथ 1 सीएम कमल नाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज मंत्रि-परिषद की ओर से मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को कृतज्ञता प्रस्ताव भेंट किया। प्रस्ताव में सिंह के गौरवपूर्ण कार्यकाल के उल्लेख के साथ-साथ सतत् एवं समावेशी विकास, राजस्व विभाग में सुधार, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जलवायु सरंक्षण जैसे विषयों में सक्रियता के लिये उनकी विशेष रूप से सराहना की गई।

 

सीएम कमलनाथ 1 सीएम कमल नाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव
सीएम कमल नाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

इसे भी पढ़ेंःउत्तराखंडः यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के सदस्यों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की

मंत्रि-परिषद ने सिंह के दीर्घ और सुखद जीवन की कामना भी की। मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व सिंह को कृतज्ञता प्रस्ताव भेंट किया गया। इस अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों सहित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि बसंत प्रताप सिंह की मुख्य सचिव के रूप में यह मंत्रि-परिषद की अंतिम बैठक थी। सिंह ने 1 नवम्बर 2016 को मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। वे 31 दिसम्बर 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।मंत्रालय में करीब एक घंटे चली बैठक में अधिकारियों का मंत्रियों से औपचारिक परिचय कराया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि मैं चाहता हूं कि मंत्री सिर्फ उन्हीं अधिकारियों को न जानें, जो उनके विभाग से जुड़े हों, बल्कि सभी से परिचय होना चाहिए।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने बुधवार को सबसे पहले अपना परिचय दिया। बसंत ने कहा कि मैं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहा हूं। आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि मध्य प्रदेश में अच्छी टीम है। कर्मठ और अनुभवी हैं और इनका बड़ा विजन है।

इसे भी पढ़ेंःबुलंदशहर हिंसा: आज मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे सुमित के परिजन

महेश कुमार यादव

Related posts

Pushya Nakshtra 2022: जानें कब है पुष्य नक्षत्र, क्या होगा इसमें लाभ?

Nitin Gupta

कोरोना-लॉकडाउन ने खोल दी रिक्शा चालक की किस्मत, रिक्शा चालक ने ऐसा क्या किया की महिन्द्र कंपनी ने दे डाला ऑफर?

Mamta Gautam

पंजाब के हर जिले में खोले जाएंगे फायर स्टेशन, 270 करोड़ की आएगी लागत: सिद्धू

Breaking News