Breaking News featured देश

BJP नेता चित्रा वाघ प्रियंका गांधी से पुलिस की बदसलूकी पर भड़की, कांग्रेस ने की तारीफ

चित्रा वाघ

महाराष्ट्र भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय उनके साथ बदसलूकी करने पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हाथरस जाते समय कथित रूप से एक पुलिसकर्मी ने बदसलूकी की थी। जिसके चलते वाघ पुलिसकर्मी के इस रवैये पर चित्रा वाघ ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। चित्रा वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया हैं। उन्होंने कहा कि चित्रा वाघ पिछले साल भाजपा में जाने के बावजूद अपने संस्कार नहीं भूली है।

पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थी प्रियंका

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार को दलित युवती के पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रही थी, बता दें कि दलित युवती की कथित रूप से गैंगरेप के बाद मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी जब हाथरस जा रही थीं तो दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने DND टोल प्लाजा पर प्रियंका गांधी को रोकने का प्रयास किया और आरोप हैं कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी के कपड़े पकड़कर उन्हें रोका।

चित्रा ने पुलिसकर्मी के रवैये की निंदा की

इसपर चित्रा वाघ ने ट्वीट किया हैं। चित्रा वाघ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई.’ उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा अपनी हदों में रहना चाहिए. चित्रा वाघ ने कहा, ‘भारतीय संस्कारों में विश्वास रखने वाले योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.’ चित्रा वाघ ने ट्वीट के साथ प्रियंका गांधी की वह तस्वीर भी साझा की हैं।

सत्यजीत तांबे ने की प्रशंसा

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रमुख सत्यजीत तांबे ने चित्रा वाघ के रुख का समर्थन करते हुए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई चित्रा वाघ पार्टी बदलने के बावजूद अपने संस्कार नहीं भूली है। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से खेद प्रकट करते हुए कहा कि उसने इस मामले की जांच के आदेश दिए है।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से माँगा इस्तीफा

Related posts

राजद के रामबली सिंह ने की पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ़, विधानपरिषद में हुआ हंगामा

Aman Sharma

कोरोना से कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख केस, 1501 की मौत

Saurabh

अनुप्रिया पटेल ने अपना दल के जीते ब्‍लाक प्रमुखों को दी बधाई 

Shailendra Singh