featured देश

कोरोना से कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख केस, 1501 की मौत

corona bedd कोरोना से कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख केस, 1501 की मौत

नई दिल्ली: कोरोना वायरल गुजरते हर दिन के साथ अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। देश में रोजाना रिकॉर्ड संक्रमण के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और मौत भी रिकॉर्ड हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लाख 61 हजार 500 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 1501 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस बीच 1 लाख 38 हजार 423 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार और गुरूवार को भी दो लाख से अधिक केस दर्ज किए गए थे और मौतें भी 1 हजार से ज्यादा हुई थी।

देश में महामारी के आंकड़े

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 28 लाख 9 हजार 643
कुल एक्टिव केस- 18 लाख 1 हजार 316
कुल मौत- 1 लाख 77 हजार 150
कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590

यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड मौत

कोरोना की पहली लहर में शांत रहा यूपी अब भारत का वुहान बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमण बढ़ रहा है और मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं हालात यह हैं कि लोगों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है। शुक्रवार को राज्य में 120 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 23 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 8 लाख के पार पहुंच गई है। तो वहीं अब तक करीब 10 हजार लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र के हालात बदतर

महाराष्ट्र में शनिवार को 67 हजार 123 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जबकि 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 37,70,707 हो गई है। मुंबई में शनिवार को 8,811 नए मामले आए। एक दिन पहले 8,803 नए मामले आए थे। मुंबई में अब तक 571,018 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

12 करोड़ से ज्यादा को लगा टीका

देशभर में 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 26 लाख 84 हजार 956 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

87 फीसदी पहुंची रिकवरी रेट

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 87 फीसदी पहुंच गया है। तो वहीं एक्टिव केस बढ़कर 12 फीसदी हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

Related posts

यूपी के भदोही में एक्सपायरी बिस्किट खाने से बिमार हुए 63 बच्चे

Rani Naqvi

राजीव गांधी हत्याकांड : नलिनी ने महिला आयोग से रिहाई की लगाई गुहार

shipra saxena

उत्तराखंड-त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया समरसता अभियान का शुभारम्भ

mohini kushwaha