featured देश

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

तरुण मुनि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सुप्रसिद्ध जैन मुनि तरूण सागर महाराज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ.सिंह ने रविवार को जारी शोक संदेश में कहा है कि मुनि तरूण सागर महाराज ने अपने  ‘कड़वे वचनों’ के माध्यम से देश, दुनिया और सम्पूर्ण मानव समाज को नैतिकता के रास्ते पर चलने और प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक तथा पारिवारिक जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी।

 

तरुण मुनि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ःमुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से ओगरे ने की सौजन्य मुलाकात

डॉ.रमन सिंह ने कहा कि मुनि तरूण सागर महाराज अपने प्रवचनों को भले ही ‘कड़वे वचन’ कहते रहे हों लेकिन सच तो यह है कि उनके कड़वे वचनों पर आधारित प्रवचनों में श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर देने की मिठास भरी ताकत थी।सिर्फ 51 वर्ष की अल्प-आयु में ही उनके निधन से हम सब स्तब्ध और शोक संतप्त हैं।

डॉ.रमन सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। गौरतलब है कि जैन मुनि तरूण सागर महाराज का 1 सितम्बर की  सुबह लगभग साढ़े तीन बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके के कृष्णा नगर में स्वर्गवास हो गया।

51 साल की उम्र में जैन मुनि तरुण सागर का निधन, पीलिया की बिमारी से ग्रसित थे

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने मुनि तरूण सागर महाराज को के निध पर शोक जताते हुए कहा कि उनके ‘कड़वे वचनों’ के माध्यम से देश, दुनिया और सम्पूर्ण मानव समाज को नैतिकता के रास्ते पर चलने और प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक तथा पारिवारिक जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

मानवीय संवेदना की बड़ी मिशाल है एस एस पी डॉ राजेश पान्डेय

piyush shukla

वसीम रिजवी के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग

Rani Naqvi

कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए योगी सरकार तैयार, अब इनकी कर दी तैनाती

Aditya Mishra