देश featured

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का राहुल गांधी पर निशाना, कहा देश की सुरक्षा को दाव पर लगा दिया

राज्यवर्द्धन सिंह राठौर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का राहुल गांधी पर निशाना, कहा देश की सुरक्षा को दाव पर लगा दिया

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राहुल गांधी के मंदिर जाने पर चुटकी लेने के बाद एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व राहुल गाँधी ने अपने राजनैतिक फायदे के लिए देश की सुरक्षा को दाव पर लगा दिया है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौड़

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का राहुल गांधी पर निशाना

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति व राजनैतिक पार्टी से बड़ा राष्ट्र होता है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नोटबंदी पर भी राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टैक्स के पैसों का इस्तेमाल स्कूलों की स्थिती को सुधारने में लगाया जाएगा।  राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राफेल डील को लेकर भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।


नीरव मोदी, विजय माल्या पर बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी का लोन यूपीए की सरकार में पास किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या को सरकार वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है।

रोजगार के मु्द्गे पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस मामले में काफी काम किया जा रहा है हालांकि एक चुनौतिपूर्ण विषय है लेकिन इस मामले में सरकार काम कर रही है। रोजगार की समस्या को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

खिलाड़ियों के जोरदार प्रदर्शन से गदगद हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कहा, भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है

Related posts

बर्थडे स्पेशल: हिट फिल्मों के बाद भी इस फिल्म को अपने बच्चों को नहीं दिखाना चाहते अक्षय कुमार

Rani Naqvi

कोल घोटाले में सीबीआई ने विशेष कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Rahul srivastava

किसान आंदोलन: फिर बेनतीजा खत्म हुई 9वें दौर की वार्ता, 19 जनवरी को होगी अगली बैठक

Aman Sharma