featured खेल दुनिया

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल को झेलना पड़ा एक मैच का प्रतिबंध,गेंद से की थी छेड़खानी

06 51 श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल को झेलना पड़ा एक मैच का प्रतिबंध,गेंद से की थी छेड़खानी

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गेंद से छेड़खानी का आरोप था। चंदीमल पर लगे आरोप पर आईसीसी मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने आचार संहिता के तहत चांदीमल को सजा सुनाई ।जिसके तहत एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे चंदीमल। आपको बता दें कि सेंट लूसिया टेस्ट के बाद गेंद छेड़छाड़ मामले में सुनवाई हुई।

 

06 51 श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल को झेलना पड़ा एक मैच का प्रतिबंध,गेंद से की थी छेड़खानी

मैच अधिकारियों के सामने वीडियो साक्ष्य पेश किये गए

गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम मैनेजमैंट और मैच अधिकारियों के सामने वीडियो साक्ष्य पेश किये गए। वहीं चांदीमल ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुंह में कुछ डाला था लेकिन वह बता नहीं सके कि वह क्या था।दिनेश चंदीमल का कहना था कि मैच के दूसरे दिन गेंद की स्थिति में बदलाव किया था।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का रचा नया इतिहास

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर आने से इंकार किया

गेंद बदलने की मांग से नाराज होकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर आने से इंकार किया था।जिसके बाद मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने खिलाड़ियों से बात की दो घंटे की बातचीत के बाद तीसरे दिन का खेल शुरू किया जा सका। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था।

कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 229 के तहत आरोपी साबित हुए

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने के बाद आईसीसी ने गंभीरता से लिया। मैच में गेंद से छेड़छाड़ करते कैमरे पर पकड़े गए कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 229 के तहत आरोपी साबित हुए जिसके बाद आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया

श्रीलंकाई कप्तान के अलावा कोच चंडिका हथुरुसिंघे और मैनेजर असंका गुरुसिंघे पर आरोप

आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने आचार संहिता के तहत चांडीमल को अधिकतम सजा सुनाई। इस मामले में श्रीलंकाई कप्तान के अलावा कोच चंडिका हथुरुसिंघे और मैनेजर असंका गुरुसिंघे खेल की भावना के विरुद्ध जाने का आरोप लगा है।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

हेमा मालिनी का ऐलान: यह मेरा आखिरी चुनाव होगा!

bharatkhabar

हेडिंग्ले टेस्ट में पारी की हार के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी प्रदर्शन से नाराज

Nitin Gupta

आतंकी बुरहान के पिता ने श्री श्री के आश्रम में कराया इलाज, पोस्ट की तस्वीर

shipra saxena