featured करियर देश

CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

cbse 1 CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें :-

World Championship 2022: पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, 88.39 मीटर फेंका भाला

छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। छात्र parikshasangam.cbse.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

cbse CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

26 अप्रैल से 15 जून 2022 के बीच हुई थीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस साल 26 अप्रैल से 15 जून 2022 के बीच कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। सीबीएसई की 12वीं क्लास की टर्म 2 परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिन्हें परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार था।

cbse CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। परीक्षा परिणामों के मुताबिक, इस बार 94.54 लड़कियां तो 91.25 लड़के हुए हैं। वहीं केंद्रीय विद्यालय के 97.04 प्रतिशत तो नवोदय विद्यालय के 98.93 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

Cbse CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

ऐसे करें चेक नतीजे

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

Related posts

17 फरवरी 2022 का पंचांग: फागुन मास आरंभ, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar

UP: 24 घंटे में मिले 28287 नए कोरोना मरीज, मगर इससे मिली थोड़ी राहत

Shailendra Singh

पटवा समाज ने अखिलेश यादव को बांधी समाजवादी राखी, पढ़िए पूरी खबर  

Shailendra Singh