यूपी राज्य

बुलंदशहर गैंगरेप मामले में हुआ बड़ा खुलासा, इसलिए किया था किडनैप

gangrape बुलंदशहर गैंगरेप मामले में हुआ बड़ा खुलासा, इसलिए किया था किडनैप

नई दिल्ली। पूरे यूपी में महिलाओं के साथ तमाम जगह पर अत्याचार हो रहें है।आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं जो ये सोचने पर मजबूर कर दे रही है कि क्या लोगों में इंसानियत और कानून दोनों का डर नहीं रह गया है।हाल ही में बुलंदशहर नेशनल हाइवे पर 2 जनवरी को 16 साल की नाबालिग की हत्या कर दी गई थी।इस मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 

gangrape बुलंदशहर गैंगरेप मामले में हुआ बड़ा खुलासा, इसलिए किया था किडनैप

इस घटना में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और तीसरे की तलाश जारी है।इस मामले में पहले पुलिस का मानना था कि प्रेम संबंध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।अब पकड़े आरापियों ने बताया कि उन्होंने मजे-मजे में लड़की का अपहरण किया था।दोनों आरोपियों का नाम जुल्फिकार अब्बासी और दिलशाद बताया गया है।

पुलिस को बताया कि पहले उन्होंने फिल्म देखी, फिर शराब पी। इसके बाद हाइवे से लड़की को किडनैप कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। तीसरे आरोपी की पहचान इसरायल के रूप में हुई।

बता दें कि 2 जनवरी को शाम के 7 बजे के आस-पास लड़की साईकिल से अपने घर पढ़ाई करके लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसे कार में बंद कर लिया और बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी।ये सारी घटना कार शोरुम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़की के परिवार वाले इसे रेप ही मान रहे थे जबकि पुलिस को ये प्रेम संबंध का मामला लगा था।

Related posts

प्रयागराजः शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा संगम

Shailendra Singh

MP सहित 21 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

mahesh yadav

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की मुलाकात

Rahul