नई दिल्ली। राजस्थान में एक होटल की बिल्डिंग गिरने से एक गंभीर हादसा हुआ हैं जिसमें कई लोगों के दबें होनें की आशंका हैं। बता दे कि यें हादसा राजस्थान के कोटा में हुआ हैं। और ऐसी आशंका जताई जा रही हैं कि मलबे में कई लोग दबें हैं। बता दे कि घटना धानमंडी एरिया में आज दोपहर हुई हैं।
बता दे कि जैसे ही बिल्डिंग गिरी उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई हैं फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य जारी हैं। बता दे कि जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पौने 12 बजे के करीब अचानक सरोवर बार और होटल की बिल्डिंग धीरे-धीरे झुकने लगी. कुछ ही देर बार पूरी बिल्डिंग देखते ही देखते धराशाई हो गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभी तक बिल्डिंग के नीचे दबे एक शख्स को बचाया गया है। जिले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक बिल्डिंग गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।