featured यूपी

मेरठ में गरजे बसपा महासचिव, बोले- सरकार को उखाड़ फेंकेगा ब्राह्मण समाज

मेरठ में गरजे बसपा महासचिव, बोले- सरकार को उखाड़ फेंकेगा ब्राह्मण समाज

मेरठ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने मैदानी मोर्चा संभाल लिया है। इसकी शुरुआत पार्टी की तरफ से प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन करके की जा चुकी है। इसी क्रम में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए मेरठ पहुंचे।

मेरठ में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रशासन को लखनऊ से निर्देश मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रही है।

ब्राह्मण की एकजुटता देखकर डर गई सरकार

बसपा महासचिव ने कहा कि, सरकार ब्राह्मण की एकजुटता देखकर डर गई है। आज यूपी में ब्राह्मण समाज को भयभीत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, अब उनके जाने का समय आ गया है। ब्राह्मण समाज किसी से नहीं घबराता है। ब्राह्मण समाज ही है, जिसने सत्ता उखाड़ने का काम किया है। सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सारा ब्राह्मण समाज बसपा के साथ है।

आपको बता दें कि मेरठ में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन में प्रशासन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और सम्मलेन में आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सम्मलेन स्थल से बाहर ही रोक लिया गया। साथ ही सम्‍मेलन स्‍थल पर केवल 50 लोगों को जाने की अनुमति वाला नोटिस भी चस्‍पा कर दिया।

Related posts

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी को देंगे बड़ी सौगात

Rahul

अब उमा भारत की फिसली जुबान, प्रियंका के पति को बताया चोर की पत्नी

bharatkhabar

कुंभ मेले में 109 करोड़ के फर्जी भुगतान के चक्कर में फंसे लल्लू जी एंड संस, जानिए क्या है पूरा मामला

Trinath Mishra