featured देश राज्य

बसपा 13 अक्टूबर को राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी

mayawati बसपा 13 अक्टूबर को राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी

नई दिल्ली। बसपा 13 अक्टूबर को राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी ने अगले महीने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जेसीसीजे) के साथ गठबंधन किया है। बसपा की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ओ. पी. बाजपेयी ने बताया कि बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को बिलासपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि जेसीसीजे प्रमुख अजित जोगी भी रैली में मौजूद रहेंगे।

mayawati बसपा 13 अक्टूबर को राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी

विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना मानी जा रही है

बता दें कि चुनाव गठबंधन समझौते के मुताबिक 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेसीसीजे 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अजित जोगी को गठबंधन में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। बाजपेयी ने कहा, उनके (मायावती) दौरे के बाद 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। बसपा अध्यक्ष मायावती शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रण में उतर रही हैं। जोगी कांग्रेस-बसपा गठबंधन की पहली रैली 13 अक्टूबर को बिलासपुर में बड़ी जनसभा होने जा रही है। यह पहला मौका है जब मायावती छत्तीसगढ़ में किसी अन्य दल के साथ मंच साझा करेंगी। इस रैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेंगी। माना जा रहा है कि यह गठबंधन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को खासा प्रभावित करेगा। कई विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना मानी जा रही है।

मतों की गिनती 11 दिसम्बर को होगी

वहीं जोगी कांग्रेस-बसपा गठबंधन बिलासपुर में महारैली से प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगा। दोनों ही दलों ने इस महारैली में लगभग 5 लाख की भीड़ जुटने का दावा किया है। बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी की नजर बिलासपुर की महारैली पर रहेगी। क्योंकि इस रैली से ही इस बात का संकेत मिलेगा कि यह गठबंधन चुनाव में कितना प्रभावी प्रदर्शन कर पाएगा। साथ ही बिलासपुर की महारैली में जुटने वाली भीड़ और महारैली की सफलता के आधार पर ही छत्तीसगढ़ के अन्य स्थानों पर गठबंधन की संयुक्त रैली का कार्यक्रम तय किया जाएंगे। ये चुनाव जोगी और मायावती दोनों नेताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवम्बर को चुनाव होंगे जबकि शेष 72 सीटों पर 20 नवम्बर को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 11 दिसम्बर को होगी।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों में होगी जॉब में तरक्की, जानें आज का राशिफल

Rahul

सोनिया गांधी के खिलाफ बयान को लेकर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में 101 एफआईआर दर्ज

Rani Naqvi

खादी ग्रामोद्योग कैलेंडर : मोदी इन , बापू आउट

shipra saxena