featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों में होगी जॉब में तरक्की, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों में होगी जॉब में तरक्की, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस दिन गुरु अपनी स्वराशि में होंगे, इसके अलावा शनि मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ग्रहों की स्थिति राशियों पर प्रभाव डालेगी। यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार भी हो सकते हैं।

वृष
मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

मिथुन
आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कर्क
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

कन्या
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आय में कमी आ सकती है।

तुला
मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

धनु
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मकर
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नकारात्मकता का प्रभाव मन में हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ
मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

मीन
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

Related posts

ब्रिटेन: पीएम पद छोड़ेंगे कैमरन कहा, जनमत संग्रह में दिल, दिमाग से हिस्सा लिया

bharatkhabar

अविश्वास प्रस्ताव से पहले मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी, बीजेपी को समर्थन करेगी शिवसेना!

Ankit Tripathi

आज कानपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, जानिए पूरे दिन का कार्यक्रम

Shailendra Singh