Breaking News यूपी

10 साल से उपेक्षित है ब्राह्मण समाज, बसपा दिलाएगी सम्मान: सतीश मिश्रा

221442261 4886717341343473 3109779043707157097 n 10 साल से उपेक्षित है ब्राह्मण समाज, बसपा दिलाएगी सम्मान: सतीश मिश्रा

लखनऊ/अयोध्या। पिछले दस सालों से यूपी में दलित और ब्राह्मण समाज उपेक्षित हैं। इन दोनों ही समाज के उपर जिस प्रकार से उत्पीड़न की कार्रवाई हुई है, वो निंदनीय है। ऐसे में अब समय आ गया है कि इन दोनों समाज को एक होकर अपनी सरकार बनानी चाहिए। 2007 की तरह मायावती के नेतृत्व में ब्राह्मण और दलित समाज को एकसाथ आना होगा। तभी दोनों का भला होगा। यह बातें बहुजन समाज पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सतीश चंद्र मिश्रा ने कहीं। वह अयोध्या में आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बसपा के लोकसभा सांसद रितेश पांडेय भी मौजूद रहे।

221931570 4886716908010183 4333035102919537051 n 10 साल से उपेक्षित है ब्राह्मण समाज, बसपा दिलाएगी सम्मान: सतीश मिश्रा

बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम भी राम और हनुमान को मानते हैं। भगवान सबके हैं। भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ छलावा किया है। भगवान के नाम पर लोगों को बांटा है। हमें भाईचारा बनाकर रहने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज के लोग 13 फीसदी हैं। अगर दलित और ब्राह्मण एकजुट हुए तो बसपा की सरकार बनना तय है।

221753034 4886717538010120 8034636528264615496 n 10 साल से उपेक्षित है ब्राह्मण समाज, बसपा दिलाएगी सम्मान: सतीश मिश्रा

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज भी कई वर्गों में बंटा है। लेकिन, सबको एकजुट होकर सिर्फ ब्राह्मण समाज बनने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज अगर बसपा की सरकार बनवाता है तो उसका मान सम्मान हम दिलाएंगे। आप अकेले क्या कर लेंगे। जब समूचा समाज एक झंडे के नीचे इकट्ठा होंगे तभी ताकत दिखेगी।

बसपा महासचिव ने कहा कि ब्राह्मण समाज को समझना होगा। जब दूसरी ताकतें साथ आएंगी तभी सम्मान बचेगा। अगर ब्राह्मण समाज बसपा के साथ आएगा तो ब्रह्मा, विष्णु, महेश का सपना पूरा होगा। मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनवाना होगा।

219021140 4886717241343483 1983353480155889021 n 10 साल से उपेक्षित है ब्राह्मण समाज, बसपा दिलाएगी सम्मान: सतीश मिश्रा

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज जिधर घूम जाएगा उसकी सरकार बना देगा। उन्होंने कहा कि 10 सालों से उपेक्षित है ब्राह्मण समाज। बसपा उसे सम्मान दिलाएगी। हम अपने आराध्य भगवान राम के पास आए हैं। पूरा दुनिया जानती है बहन जी की सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहती है।

Related posts

संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्‍यपाल ने दिलाई शपथ

Shailendra Singh

आरबीएसके की मेहनत लाई रंग, कोविड मृतक के परिवार को दिलाया हक

sushil kumar

AIMIM चीफ ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दिया चैलेंज, कहा- आज शाम तक बताएं 1000 रोहिंग्या के नाम

Trinath Mishra