featured मनोरंजन

छेड़छाड़ के मामले में फंसे मशहूर सिंगर यश वडाली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

bollywood, singer, yash wadali, book, molestation, mumbai, tmov

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली पर एक महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बॉलीवुड में ‘सनम रे’ जैसे हिट गाने देने वाले यश वडाली को महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते मंगलवार को ही यश के खिलाफ आईपीसी री धारा 354 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

bollywood, singer, yash wadali, book, molestation, mumbai, tmov
yash wadali

बता दें कि छेड़छाड़ के मामले में यश वडाली को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले यश वडाली ने गिरफ़्तारी से बचने के लिए एंटीसिपेटरी बेल एप्लिकेशन कोर्ट में दायर की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। यश वडाली ब्रदर्स के परिवार से हैं। पंजाबी और हिन्दी में गाने के साथ वो म्यूजिक कंपोजिंग का काम भी करते हैं। यश स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुके हैं।

Related posts

दिल्ली में बैन के बावजूद 500 किलो पटाखे बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

Rahul

कोविड प्रभावित बच्चों के लिए आगे आए सभी धर्म गुरु, की ये अपील

Shailendra Singh

पीएम मोदी ने 9/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

shipra saxena