featured क्राइम अलर्ट देश

दिल्ली में बैन के बावजूद 500 किलो पटाखे बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए पत्नी का गला घोंटने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार दिल्ली में बैन के बावजूद 500 किलो पटाखे बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में दिवाली पर पटाखे फोड़ने और बेचने पर बैन है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस भीड़-भाड़ समेत कई जगहों पर पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को पटाखे न फोड़ने की सलाह दे रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आज पांच सौ किलोग्राम से अधिक पटाखों के साथ पांच लोगों को पकड़ा है। इन पांचों आरोपियों को पश्चिमी दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिवाली को लेकर लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही बाजारों में कोरोना के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी।

बाहरी दिल्ली के डीसीपी परविंदर सिंह ने त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कहा कि लोगों को कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए भीड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाबंदी के बावजूद पटाखे बेचने या फोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

 

Related posts

असम में प्रियंका गांधी का दिखा अनोखा अंदाज, चाय बागान में माथे पर लगाई टोकरी, पत्तियां भी तोड़ी

Saurabh

नोटबंदी को पूरे हुए 5 साल, विपक्ष आज भी नोटबंदी पर कर रहा है सवाल, डिजिटल लेनदेन में हुआ इजाफा

Neetu Rajbhar

मिठाई की दुकानों में भिनभिनाती मिलीं मक्खियां, FSDA ने थमाया नोटिस

Shailendra Singh