December 10, 2023 8:29 pm
featured मनोरंजन

तुनिषा सुसाइड केस में 70 दिन बाद शीजान को मिली जमानत

untitled design 2023 01 02t1158034451672643042 1 1678002801 तुनिषा सुसाइड केस में 70 दिन बाद शीजान को मिली जमानत

 

तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान को जमानत मिल गई है। उसे लेने के लिए उसकी मां और दोनों बहनें फलक नाज और शफक नाज वसई कोर्ट पहुंचीं थीं।

यह भी पढ़े

तोशाखाना मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान, वॉरंट लेकर घर पहुंची पुलिस

 

जेल से निकलने के बाद शीजान उनके गले लगकर फूट-फूट कर रोता दिखाई दिया। करीब 70 दिन जेल में रहने के बाद शीजान को 4 मार्च को वसई कोर्ट से जमानत मिली थी। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उसकी मां ने उसके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शीजान को पुलिस ने 25 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया था।

untitled design 2023 01 02t1158034451672643042 1 1678002801 तुनिषा सुसाइड केस में 70 दिन बाद शीजान को मिली जमानत

​​​​​​इस मामले की जांच कर रही वालिव पुलिस ने 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। शीजान पर तुनिषा को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही शीजान कई बार जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर चुका था।

63a814e8afea41672307685 1 1677923607 तुनिषा सुसाइड केस में 70 दिन बाद शीजान को मिली जमानत

13 जनवरी को हुई सुनवाई में वसई कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद शीजान ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन 17 फरवरी को यहां से भी शीजान को राहत नहीं मिल पाई थी।

Related posts

14 दिसंबर 2021 का पंचांग: जानें आज शुभ मुहूर्त और राहु काल

Rahul

वित्त मंत्री ने पेश की तीन सालों की रिपोर्ट, ‘किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है सरकार’

Pradeep sharma

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बने चार बुजुर्ग, जानें कैसे बचाई आम के पेड़ की जान

pratiyush chaubey