featured राजस्थान

राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, मिली दो अवैध पिस्टल

2978059731840368906566143713821876518502558n 1677990926 राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, मिली दो अवैध पिस्टल

 

राजस्थान पुलिस की ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नैना को पुलिस मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है। आईजी इंटेलिजेंस की ओर से शनिवार को ये आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़े

तुनिषा सुसाइड केस में 70 दिन बाद शीजान को मिली जमानत

 

दरअसल, दिल्ली पुलिस को रोहतक में दबिश के दौरान सब इंस्पेक्टर नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की दो पिस्टल मिली थी। रोहतक पुलिस ने SI के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर नैना हरियाणा केसरी हैं और अंतरराष्ट्रीय रेसलर है। खेल कोटे से नैना का सिलेक्शन साल 2022 में राजस्थान पुलिस में हुआ था। सुताना (पानीपत) की रहने वाली नैना अभी पांचवीं बटालियन आरएसी कैम्प में तैनात है। दरअसल, गुरुवार शाम को दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में फरार बोहर (हरियाणा) निवासी सुमित नांदल की तलाश में SI नैना के फ्लैट पर दबिश दी थी।

2978059731840368906566143713821876518502558n 1677990926 राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, मिली दो अवैध पिस्टल

पुलिस को देखते ही SI नैना ने फ्लैट की खिड़की से दो पिस्टल नीचे फेंक दी। फ्लैट की तलाशी में सुमित नांदल नहीं मिला। पुलिस ने फेंकी हुई दोनों पिस्टल जब्त कर ली है। दोनों पिस्टल खाली थी। नैना से दोनों का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सकी। अवैध हथियार रखने के चलते सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में SI नैना के खिलाफ FIR दर्ज की। फिलहाल हिरासत में लेकर नैना से पूछताछ की जा रही है ।

27711262331845163552098758611749680591618244n 1677991405 राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, मिली दो अवैध पिस्टल 3008605734807915472003039065823206241602854n 1677991167 राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, मिली दो अवैध पिस्टल

राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर नैना साल 2018 से रोहतक में रहकर कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने सनसिटी हाइट्स में किराए पर फ्लैट ले रखा है। दिल्ली की मोहन गार्डन थाने की पुलिस किडनैपिंग केस में वांटेड सुमित नांदल की तलाश में रोहतक आई थी। नांदल की मिली लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने रोहतक की स्थानीय सिटी थाना पुलिस के साथ सनसिटी हाइट्स स्थित नैना के फ्लैट पर दबिश दी थी। अवैध पिस्तौल मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर नैना को हिरासत में लिया।

Related posts

नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार पर प्रियंका ने जमकर निकाली भड़ास

bharatkhabar

देश में 588 खिलाड़ियों को पेंशन मिल रही है-खेलमंत्री

mahesh yadav

PHOTOS: ऐशवर्या के हाथों में लगी तेजप्रताप के नाम की मेहंदी, पार्टी में राबड़ी देवी समेत सातों बेटी और दामाद मौजूद

rituraj