featured पंजाब

शौक: 2 हजार के मुर्गे को पहनाई सोने की कीमती बाली, मालिक खुद लगाता है दिहाड़ी

14 09 2021 gold ring cock 22019379 125238397 शौक: 2 हजार के मुर्गे को पहनाई सोने की कीमती बाली, मालिक खुद लगाता है दिहाड़ी

शौक बड़ी चीज है। इस शौक में इंसान क्या नहीं कर गुजरता है, और इस शौक की खातिर वो कीमत भी नहीं देखता है। क्योंकि कहते हैं न कि शौक का कोई मूल्य नहीं होता है। अगर यकीन न हो तो पंजाब में समराला के इस परिवार को देखिए।

2 हजार में ख़रीदा मुर्गा 

समराला के चेहला के रहने वाले इस परिवार के किसी भी सदस्य के खुद के पास सोने का कोई आभूषण नहीं है। लेकिन परिवार के मुखिया जोगा सिंह और उसके बेटे ने शौक के चलते मुर्गे को सोने की बाली डलवाई हुई है। इस मुर्गे का नाम शेरू है। शेरू को जोगा सिंह का बेटा आजाद सिंह राजस्थान से लाया था। आजाद दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसे यह मुर्गा इतना पसंद आया कि उसने तुरंत 2 हजार रुपये में इस मुर्गे को खरीद लिया।

 

14 09 2021 gold ring cock 22019379 125238397 शौक: 2 हजार के मुर्गे को पहनाई सोने की कीमती बाली, मालिक खुद लगाता है दिहाड़ी

 

ये है शेरू की डाइट

वैसे मुर्गा पालने का शौक कोई नई बात नहीं है। लेकिन आजाद और उसके पिता जोगा सिंह को ये मुर्गा अपनी जान से भी ज्यादा प्यारा है और वे इसे अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। वे इसका बहुत ख्याल रखते हैं। इतना ख्याल रखते हैं कि उन्होंने शेरू को 10 हजार की सोने की बाली पहना दी। ये और बात है कि जोगा सिंह के घर में किसी के पास सोने का कोई आभूषण नहीं है। लेकिन उन्होंने मुर्गे को सोने की वाली डलवाई है। यही नहीं शेरू का खान-पान भी बहुत नवाबी है। उसे रोजाना बादाम, बाजरा, छोले और रोटियां खिलाई जाती हैं।

यह भी पढ़े

 

तालिबानी नेता मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर ने जारी किया ऑडियो ! कहा ‘अभी मैं जिंदा हूं और ठीक हूं’

 

फिलहाल शेरू के नवाबी रहन-सहन और उसके मालिक के शौक के चलते समराला का चेहला गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। शेरू इस गांव की शान बन गया है। वह अकेला ऐसा मुर्गा है जिसके सोने की बाली डलवाई गई है।

Related posts

अखिलेश के गढ़ मे योगी बनाने जा रहे यूनिवर्सिटी, जानिए क्या है प्लान?

Mamta Gautam

झांसी में निजी स्कूल की मनमानी से परेशान अभिभावक, फीस बढ़ोतरी को लेकर फूटा गुस्सा

Rahul

एक रॉन्ग नंबंर से हुआ प्यार, फिर जो हुआ….

Vijay Shrer