featured मनोरंजन

24 साल की बंगाली एक्ट्रेस ऐन्द्रिला शर्मा का निधन, 2 बार पड़ा दिल का दौरा

Screenshot 2220 24 साल की बंगाली एक्ट्रेस ऐन्द्रिला शर्मा का निधन, 2 बार पड़ा दिल का दौरा

 

बांग्ला फिल्म जगत को जोरदार झटका लगा है। फिल्म इंडस्टी की राइजिंग स्टार अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का रविवार को निधन हो गया।

यह भी पढ़े

FIFA World Cup 2022: आज से शुरू हो रहा फीफा वर्ल्ड कप, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 

 

 

महज 24 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 1 नवंबर को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हावड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऐन्द्रिला का ब्रेन हैमरेज हुआ था। वह कोमा में जा चुकी थीं। उन्हें लाइफ सर्पोट सिस्टम पर रखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aindrila Sharma (@aindrila.sharma)

 

ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके सिर में खून का थक्का जम गया था, जिसका बीते मंगलवार को ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, ऑपरेशन के बावजूद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार दोपहर 1 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। टॉलीवुड के कई जाने – माने कलाकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aindrila Sharma (@aindrila.sharma)

 

1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पातल में एडमिट हुईं ऐन्द्रिला शर्मा 20 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सेहत में थोड़ी सुधार आने लगा था। लेकिन शनिवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा  पड़ गया। वो एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार पड़ा। ऐन्द्रिला की कमजोर बॉडी इस झटके को सह नहीं पाई और तेजी से हालात खराब होने लगे। पिछले 24 घंटे बांग्ला एक्ट्रेस डॉक्टरों की सख्त निगरानी में थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौड़ा पड़ने के कारण जान गंवाने वाले कलाकारों की सूची में अब एक नाम ऐन्द्रिला शर्मा का भी जुड़ गया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aindrila Sharma (@aindrila.sharma)

 

आपको बता दें कि ऐन्द्रिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रहने वाली थी। उनके पिता पेशे से डॉक्टर हैं। उनके निधन से उनका परिवार सदमे में है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aindrila Sharma (@aindrila.sharma)

 

Related posts

मोहन भागवत और अमित शाह की मुलाकात, राममंदिर मुद्दे पर हुई चर्चा

Ankit Tripathi

Breaking News

अगर आप भी लेती हैं पीरियड्स में पेनकिलर तो हो जाएं सावधान, इन बड़ी परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

Sachin Mishra