featured खेल

IND vs NZ 2nd T20 : टीम इंडिया की हुई जीत , भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया

iyyerin 1668931715 IND vs NZ 2nd T20 : टीम इंडिया की हुई जीत , भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया

IND vs NZ 2nd T20:

भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 126 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़े

24 साल की बंगाली एक्ट्रेस ऐन्द्रिला शर्मा का निधन, 2 बार पड़ा दिल का दौरा

 

न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 61 रन केन विलियमसन ने बनाए। भारत की तरफ से दीपक हुड्डा ने 4 जबकि चहल और सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत ने सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी के दम पर 191 रन बनाए थे।

iyyerin 1668931715 IND vs NZ 2nd T20 : टीम इंडिया की हुई जीत , भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया rishabh 1668930168 IND vs NZ 2nd T20 : टीम इंडिया की हुई जीत , भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया

न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 65 रन से हरा दिया है। इसी के साथ तीन मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

FhqJa4 aMAA4VHK IND vs NZ 2nd T20 : टीम इंडिया की हुई जीत , भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया

आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था। उनके अलावा सबसे ज्यादा 36 रन ईशान किशन ने बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। सबसे ज्यादा 4 विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। वहीं, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने 52 बॉल पर 61 रन बनाए।

Related posts

बीजेपी नेता के विवादित बोल, कैंसर मतलब भगवान का इंसाफ

Breaking News

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने भारत कौशल प्रतिस्‍पर्धा में विजेता टीम के साथ किया संवाद

mahesh yadav

LAC : भारत, चीन की गोगरा बर्खास्तगी के बाद देपसांग बनी बड़ी समस्या, कैसे निकलेगा हल

Rahul