Breaking News featured राज्य

रेप करने वालों का केवल एक ही इलाज, सरेआम मार दो गोली- बीजेपी सांसद

bjp 1 रेप करने वालों का केवल एक ही इलाज, सरेआम मार दो गोली- बीजेपी सांसद

देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर रोष जताते हुए बीजेपी नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। असम के तेजपुर से सांसद राम प्रसाद शर्मा ने बढ़ते रेप के मामलों पर गुस्सा जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों के दिलदिमाग में रेप के प्रति खौफ तभी पैदा होगा जब इन्हें सरेआम लटका दिया जाए या गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा कि बलात्कारी चाहे नाबालिग हो या बालिग, उसे फांसी या गोली मारने की सजा मिलनी चाहिए।

 

bjp 1 रेप करने वालों का केवल एक ही इलाज, सरेआम मार दो गोली- बीजेपी सांसद

 

बीजेपी सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई नाबालिग रेप करता है तो उसे जुवेनाइल मानकर क्यों सजा में छूटदी जाए। उसे भी अधिक से अधिक सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक बलात्कारियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा का प्रावधान नहीं होगा, तब तक लोगों के दिमाग में इस जघन्य घटना को लेकर डर नहीं पैदा होगा। जब तक डर नहीं बैठेगा, तब तक दुष्कर्म की घटनाएं रुकने वालीं नहीं हैं।

 

राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों के खात्मे के लिए शूटिंग स्क्वॉड होना चाहिए। जिसका काम दोषी बलात्कारियों को गोली मारने का हो। सांसद राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी पर भी न्यूनतम दस वर्ष की सजा जरूरी है। सजा को लेकर बालिग और नाबालिग में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Related posts

पीएम मोदी ने रखी अरब सागर में शिवाजी की प्रतिमा की नींव

shipra saxena

सुलतानपुर में मतदान: भाजपा विधायक ही नहीं दे सके वोट, जानिए कारण

Shailendra Singh

MSME 2021: सरकार के प्रयास के बाद भी हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कमीं-अशोक कुमार छारिया

Shailendra Singh