Breaking News featured देश भारत खबर विशेष शख्सियत

कुशल नेतृत्व के धनी गृहमंत्री को भाजपा के नेताओं ने दी बधाई, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

139d4539 373a 40b4 8399 17eab3c8c465 कुशल नेतृत्व के धनी गृहमंत्री को भाजपा के नेताओं ने दी बधाई, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

नई दिल्ली। राजनीति में आधुनिक भारत केे चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिन है। आज यानि 22 अक्टूबर को अमित शाह पूरे 56 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और इस मुकाम को हासिल किया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता और सभी नेता उनको बधाई देने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। अमित शाह ने अपने राजनीति काल में एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्हें एक सुलझे हुए नेता के रूप में देखा जा सकता है।

बता दें कि गृह मंत्री का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुबंई में एक व्यापारी के घर हुआ था। जबकि उनका गुजराती हिन्दू वैष्णव बनिया परिवार था। अमित शाह ने राजनीति में अमिट छाप छोड़ी है। क्योंकि उनके अध्यक्ष पद पर रहते हुए दो बार बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीती है। इसलिए ही वे आधुनिक भारत के चाणक्य कहे जाते हैं।

जन्मदिन के इस मौके पर उनके जीवन के बारे में कुछ जानकारी-

अमित शाह बहुत कम उम्र में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे। गृहमंत्री ने बाॅयोकेमिस्ट्री में बीएससी अहमदाबाद से की। जहां काॅलेज के दिनों में इनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई। 1983 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और यहीं से उनके राजनीति जीवन की शुरूआत हुई। बाद में 1987 में भाजपा में शामिल हो गए और इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। जिसके बाद 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। इसी के साथ 1999 में वे अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआॅपरेटिव बैंक के प्रेसिडेंट चुने गए। 2009 में से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। बाद में 2014 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। इतना ही नहीं वे गुजरात के सरखेज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1998, 2002 और 2007 में विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसी राजनीति करियर में एक समय ऐसा भी आया जिसने उन्हें जेल में पहुंचा दिया। उन्हेें 25 जुलाई 2010 को सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड़ में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी के साथ-साथ अमित शाह गुजरात विधानसभा से 2012 में नरनपुरा से जीत हासिल की। बीते 2019 के लोकसभा आम चुनाव में गांधीनगर से विजयी बने। अमित शाह ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी को अलग पहचान दी है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अरूण यादव, संबित पात्रा आदि नेताओं ने ट्वीट कर गृहमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

 

Related posts

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 724, अब तक 17 लोगों की जान गई

Rani Naqvi

…और जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सामने लगने लगे मोदी-मोदी के नारे

Rahul srivastava

अल्मोड़ा : जंगलों की सुरक्षा के लिए अब जनपद में स्थापित होंगे चार हाईटेक क्रू स्टेशन

Neetu Rajbhar