Breaking News featured देश यूपी

भाजपा मेरे संगठन को कमजोर करने में जुट गई है: ओम प्रकाश राजभर

op rajbhar भाजपा मेरे संगठन को कमजोर करने में जुट गई है: ओम प्रकाश राजभर

बलिया। भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि भाजपा उन्हें कमजोर करने की साजिश के तहत राजभर संगठन की तरफ से उम्मीदवार खड़े कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में साझीदार और दिव्यांग जन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने शुक्रवार को भाजपा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा को भरोसा है कि वह उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है, तो ऐसे में वह उनके साथ गठबंधन क्यों करेगी।
उन्होंने दोहराया कि भाजपा चाहती है कि वह उनके चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ें तथा उसके वाहन पर बैठकर घूमें। राजभर ने कहा कि भाजपा को भरोसा है कि वह देश भर में अकेले 400 सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है और उसकी सरकार बनने जा रही है। भाजपा को 23 मई को परिणाम आने पर सच्चाई का एहसास होगा। गौरतलब है कि राजभर की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राज्य में तीन दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा की है।

Related posts

श्री अमरनाथजी यात्रा-2020 पर अभी कोई फैसला नहीं..

Mamta Gautam

छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आप विधायक का भाई गिरफ्तार

Rahul srivastava

महाराष्ट्र: पुल बहा ले गई मूसलाधार बारिश, 22 यात्रियों समेत 2 बसें लापता

bharatkhabar