Breaking News featured देश

केजरीवाल हुए खफा, बोले साध्वी प्रज्ञा को टिकट देकर भाजपा ने दिखाया अपना असली रंग

app ex mla

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26-11 के आतंकी हमले में मारे गये हेमंत करकरे पर टिप्पणी के लिए भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। खबरों के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया है कि मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरह से फंसाया था और वह अपने कर्मों की वजह से मारे गये। करकरे मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गये थे।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘26-11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है और इसे अब इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।’’ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा उन हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठा रही है, जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले में ‘भारत माता’ की सुरक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस पर किसी भक्त को गुस्सा नहीं आएगा…. यह भाजपा की देशभक्ति है।’’

Related posts

कोरोना को देखते हुए सरकार ने दो साल तक स्कूली फीस की माफ..

Rozy Ali

Marburg Virus: अफ्रीकी देशों में फैले मारबर्ग वायरस ने बढ़ाई चिंता, WHO ने बुलाई बैठक

Rahul

Jammu-Kashmir: कुलगाम में महिला शिक्षक को आतंकियों ने मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

Rahul